28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस अधिकारी की बेटी के साथ गैंगरेप, वीडियो भी बनाया और फिर बार-बार बुलाकर किया रेप

एक पुलिस अधिकारी की बेटी के साथ गैंगरेप किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 5 Sep 2018, 4:00 PM IST

gang rape

पुलिस अधिकारी की बेटी के साथ गैंगरेप, वीडियो भी बनाया और बार-बार बुलाकर किया रेप

नई दिल्ली। बिहार में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सनसनी मचा दी है। बताया जा रहा है कि भोजपुर में एक पुलिस ऑफिसर की बेटी के साथ गैंगरेप किया गया। इतना नहीं आरोपी ने उसका वीडियो भी बनाया और वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ और कई बार रेप किया।

ब्लैकमेल कर बार-बार किया गया रेप

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार छपरा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के शक्ति नगर मोहल्ले में रहता था। पीड़िता बीएससी पार्ट वन में पढ़ती है। एक दिन जब कोचिंग वह कर लौट रही थी तभी कोल्ड ड्रिंक में नशे की गोली देने के बाद मनचलों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान आरोपियों ने उसका वीडियो भी बनाया। बाद में आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ बार-बार रेप किया। इतना ही नहीं जब लड़की ने मना किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

मामले का खुलासा होने के बाद सब रह गए सन्न

इसके बाद आरोपी उसे बार-बार बुलाते और उसके साथ गैंगरेप करते थे। एक दिन लड़की के पिता का ट्रांसफर हो गया तो आरोपी वहां भी पहुंच गए और उसके साथ फिर रेप किया। पहले तो पीड़िता लाज शर्म के चलते इस बात को किसी से नहीं बता रही थी। लेकिन, पानी सिर के ऊपर जाने पर लड़की ने अपनी आपबीती किसी तरह घरवालों को बताई, जिसके बाद घरवालों ने पीड़िता के बयान पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। एसपी को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस का कहना है अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। लेकिन, इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। वो भी एक पुलिस वाले की बेटी के साथ ऐसी घटना, जिसने सबको हैरत में डाल दिया है।