
प्यार में पागल सिरफिरे आशिक ने घर में घुसकर लड़की को चाकू से गोदा
नई दिल्ली। एकतरफा प्यार कितना खतरनाक होता इसका अंदाजा राजधानी दिल्ली में घटी एक वारदात से लगाया जा सकता है। एकतरफा प्यार में पागल एक आशिक ने लड़की के घर में घुसकर उसे चाकुओं से गोद डाला। हमले में लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे इलाज के लिए सफरदर जंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, सनकी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जिम चलाता था युवक
बता दें कि घटना वसंत विहार की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक का नाम हरिकांत महान है। हरिकांत पहले जिम चलाया करता था। उसके जिम में एक लड़की आया करती था। कुछ दिन बाद हरिकांत का जिम बंद हो गया, जिसकी वजह से उस लड़की का भी वहां आना-जाना बंद हो गया था। लड़की का आना बंद होने के बाद हरिकांत ने उसके साथ दोस्ती कर ली। दोनों के बीच दोस्ती इतनी बढ़ी की हरिकांत लड़की के घर भी आने लगा।
लड़की के घर आता था युवक
दरअसल, जिम बंद होने के बाद हरिकांत बेरोजगार हो गया था। खाली होने की वजह से वह अक्सर लड़की के घर आ जाता था। हरिकांत का बार-बार घर आना लड़की के माता-पिता को अच्छा नहीं लगता था। माता-पिता ने कई बार हरिकांत के आने-जाने पर विरोध किया। फिर लड़की ने भी उसे घर आने से मना कर दिया। पुलिस के अनुसार बीती 23 मई को हरिकांत लड़की के घर आया। इस दौरान उसने लड़की से कुछ देर बात की और चला गया, जिस वक्त हरिकांत लड़की के घर आया था उस समय उसके माता-पिता भी मौजूद थे।
लड़की के चीखने की आवाज
उसी दिन हरिकांत एक बार फिर रात 10 बजे लड़की के घर आ पहुंचा और उसके घर वालों से बोला कि उसे लड़की से मिलना है, जरूरी काम है। जरूरी काम सोच कर लड़की के माता-पिता ने उसे मिलने दिया। लेकिन कुछ देर बाद माता-पिता को लड़की के चीखने की आवाज सुनाई दी।
हाथ में चाकू लेकर खड़ा था युवक
चीख सुनकर माता-पिता अपनी बेटी के पास भागे, लेकिन वहां का नाजार देख कर मां-बाप सन रह गए। उनकी बेटी खून से सनी जमीन पर पड़ी थी और हरिकांत हाथ में चाकू लेकर खड़ा लड़की को देखे जा रहा था। उसने वहां से भागने की भी कोई कोशिश नहीं की। अपनी बेटी को खून से रंगा देख माता-पिता तुरंत उसे अस्पताल लेकर भागे। वहीं, घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Published on:
27 May 2018 11:45 am
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
