4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेवर दो गुणा करने के चक्कर में ऐसा हुआ कि छिन गया चैन

जेवर दो गुणा करने के चक्कर में ऐसा हुआ कि छिन गया चैन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kamlesh Agarwal

•

Updated: 27 May 2018, 11:17 AM IST

file photo

अश्लील फोटो खींच बदमाशों ने मांगे दो लाख रुपए

जयपुर।

पढ़ने लिखने और पुलिस के बार बार चेतावनी देने के बाद भी अच्छे पढ़े लिखे लोग भी लालच में फंस ही जाते हैं ऐसा नहीं है कि जेवर दो गुणा करवाने के चक्कर में ग्रामीण ही फंसते हैं शहरी पढ़ी लिखी महिलाएं भी इसकी चपेट में आ जाती है। ऐसा ही हुआ राजधानी जयपुर के सुभाष चौक थाना इलाके में जहां पर एक महिला ने जेवर दो गुणा करने के नाम पर अपनी अंगूठी और चैन ठगों के हाथों में सौंप दी। जब घर आने के बाद ठगी का पता चला तो हंगामा हो गया। महिला परिजनों के साथ पुलिस थाने पहुंची। इसके बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरों में ठगों को तलाशने में जुटी है।

ऐसे हुई वारदात

पुलिस के अनुसार कृष्णा कॉलोनी निवासी संतोष देवी शनि मंदिर दर्शन करने जा रही थी सुभाष चौक में उसे दो युवक मिले । एक युवक ने पहले उससे रुपए मांगे। इस पर उसने उसे सौ रुपए दे दिए। रुपए लेने के बाद उसने कहां कि माता कि मेरे साथी के पास कीमती सामान रखा है जो आप रख लो और रुपए दे दो। महिला ने मना किया तो आरोपितों ने उसे अपने जेवरात उतार कर देने और दुगनी कीमत का सामान ले जाने का झांसा दिया। इस पर महिला ने सोने की अंगूठी व चेन उतार कर उसे दे दी। इसके बाद बदमाशों ने एक रूमाल में सामान बांध कर दे दिया। महिला ने घर जाकर देखा तो रूमाल में तांबे का सामान रखा हुआ था। इस पर उसे ठगी का पता चला। ठगी का पता चलने पर पीडि़ता ने परिजनों को बताया। इस पर परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया।

रखें सावधानी

रास्ते में कोई भी पैसा या जेवर दोगुणा करने का झांसा दे तो उसके चक्कर में नहीं आएं। किसी भी तरह की भभूत या प्रसाद दे तो उसे कभी भी नहीं खाएं। ऐसे लोगों से बात करते समय भी करीबन एक मीटर की दूरी पर रहे। ऐसे लोगों के बारे में आस पास के लोगों को बताएं और पुलिस को भी सूचित करें। ध्यान रखे ऐसा संभव नहीं है कि कोई भी तंत्र या मंत्र से धन दो गुणा हो जाए या फिर उसमें वृद्धि हो जाए। ऐसा होना संभव होता तो ऐसा दावा करने वाला आपके पास कभी नहीं आता।