7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति की नजरों से बचके फेसबुक पर चुपके-चुपके यह काम करती थी महिला, फिर एक दिन बीमार हुआ पति तो…

फेसबुक पर शादीशुदा महिला को अंजान व्यक्ति से हो गई दोस्ती। फिर एक दिन ऐसा हुआ परिणाम कि सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 22 Aug 2018, 12:15 PM IST

facebook

पति की नजरों से बचके फेसबुक पर चुपके-चुपके यह काम करती थी महिला, फिर एक दिन बीमार हुआ पति तो...

नई दिल्ली। पंजाब में एक महिला ने अपने फेसबुक दोस्त पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। लुधियान की रहनेवाली शादीशुदा महिला का आरोप है कि फेसबुक पर एक शख्स से उसकी दोस्ती हो गई। कुछ दिन बाद उस शख्स ने उसे होटल में बुलाया और नशीला पदारथ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। इधर, घटना के बाद से आरोपी फरार है।


यह है पूरा मामला...

पीड़ित महिला के मुताबिक,उसकी उम्र २२ साल है और वो शादीशुदा है। कुछ समय पहले फेसबुक पर उसकी दोस्ती कीर्ति शर्मा नामक शख्स से हो गई। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों एक दूसरे से सारी बातें शेयर करने लगे। एक दिन महिला के पति की तबीयत खराब हो गई। उसने चैटिंग के दौरान कीर्ति को भी यह बताई कि उसके पति की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। कीर्ति ने महिला से कहा कि वो उसे दवा लाकर देगा। कीर्ति ने दवा देने के लिए महिला को एक होटल में बुलाया। होटल पहुंचते ही कीर्ति महिला को एक कमरे में ले गया और अंदर से कुंडी बंद कर दी। इसके बाद कीर्ति ने महिला को कोल्ड ड्रिंक लाकर दी। कोल्ड ड्रिंक पीते ही महिला बेहोश हो गई और जब उसे होश आया तो उसकी बॉडी पर एक कपड़े तक नहीं था। दरअसल, नशे की हालत में कीर्ति ने महिला को अपने हवस का शिकार बना लिया। वहीं, जब महिला ने उससे इस बारे में बात की तो कीर्ति ने धमकी दे दी। मजबूर होकर महिला वहां से चली आई।

एक महीने बाद खुला राज

करीब एक महीने तक महिला ने इसके बारे में किसी को कुछ भी नहीं बताया। लेकिन, मजबूर होकर अब महिला ने इस घटना की जानकारी अपने पिता को दी। पिता को जैसे ही इस घटना के बारे में जानकारी मिली, सभी लोग तुरंत थाने पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की छानबीन कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है। हालांकि, अभी तक महिला ने अपने पति को इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।