गौरतलब 55 वर्षीय फेमस पत्रकार और 'लंकेश पत्रिका' की संपादक गौरी लंकेश धर्मनिरपेक्ष देश में हिंदूवाद को बढ़ावा दिए जाने के खिलाफ लिखती रही थी। गौरी दूसरे कई अखबारों के लिए भी लिखती थीं। पिछले साल पांच सितंबर को गौरी लंकेश (55) की बेंगलुरू स्थित उनके घर पर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार हत्यारों ने कुल सात गोलियां मारी थी, जिसमें दो गोली छाती पर और एक सिर पर मारी गई थी।