28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरियाणा: 10वीं की छात्रा से 9 माह पहले पड़ोसी ने किया था दुष्कर्म, अब बच्ची को दिया जन्म

उत्तर प्रदेश के गोंडा निवासी राजन तिवारी ने नवंबर 2017 में एक दिन मौका पाकर 10वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 9 Aug 2018, 11:17 AM IST

rape

rape case

नई दिल्ली। हरियाणा के गुरुग्राम में कक्षा 10 की छात्रा से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 16 वर्षीय एक छात्रा से 9 माह पहले किए गए दुष्कर्म का मंगलवार को खुलासा हुआ। पुलिस ने आनन-फानन में एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। घटना का खुलासा तब हुआ जब दुष्कर्म पीड़िता को प्रसव पीड़ा होने लगी। वहीं, पीड़िता ने सेक्टर-44 स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में बच्ची को जन्म दिया।

दलित के साथ शादी से क्षुब्ध थे परिजन, कोर्ट से लौटते समय लड़की और दारोगा की गोली मार कर हत्या

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मूलरूप से बिहार के छपरा की रहने वाली पीड़िता गुरुग्राम के सेक्टर-14 में रहती है। छात्रा 10वीं कक्षा की छात्रा है। वहीं, उसके पड़ोस में रहने वाले उत्तर प्रदेश के गोंडा निवासी राजन तिवारी ने नवंबर 2017 में एक दिन मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही किसी के सामने घटना का खुलासा करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के डर से छात्रा महीनों तक चुप रही। वह घटना के पांच महीने बाद आरोपी वह मकान खाली कर कहीं और रहने चला गया।

मुजफ्फरपुर दुष्कर्म कांडः शाइस्ता उर्फ मधु निकली पूरे प्रकरण की सूत्रधार, तलाश में जुटी सीबीआई

महीनों पहली घटी घटना से खुलासा पांच अगस्त को उस समय हुआ जब पीड़िता के पेट में तेज दर्द उठा। दर्द बढ़ता देख परिजनों पीड़िता को सेक्टर-44 स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। यहां डॉक्टरों ने परिजनों को छात्रा के प्रसव पीड़ा की जानकारी दी और उसकी डिलीवरी करवाई। वहीं, हॉस्पिटल स्टॉफ ने पुलिस को ही नाबालिग व अविवाहित लड़की द्वारा बच्ची को जन्म देने की सूचना दी। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक के अनुसार पीड़िता ने परिजनों से अपने साथ हुए दुष्कर्म की बात छिपाई थी। पीड़िता को पेट मं दर्द होने पर जब परिजनों ने उसको डॉक्टरों को दिखाया तो उसके प्रेगनेंट होने की जानकारी मिली। पुलिस ने आरोपी को गिरफतार कर लिया है।

बड़ी खबरें

View All

क्राइम

ट्रेंडिंग