28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली NCR में अभी बरसते रहेंगे मेघ, इन राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के साथ ही दिल्ली में भी भारी बारिश की संभावना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 8 Aug 2018, 9:03 AM IST

rain

दिल्ली के आसपास दो घंटों के अंदर बारिश की संभावना, 7 राज्यों में अगले 4 दिन भारी बरसात का अलर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में मौसम खुशनुमा हुआ पड़ा है। रविवार से दिल्ली में बारिश हो रही है। बुधवार को भी दिल्ली एनसीआर के कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई। मध्यम बारिश से सुबह स्कूल और दफ्तर जाने में लोगों को थोड़ी से परेशानी हुई। दिल्ली की अगर बात करें तो धौला कुंआ, साउथ एक्सटेंशन, सेंट्रल देहली और कई इलाकों में हल्की बारिश से दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के साथ ही दिल्ली में भी भारी बारिश की संभावना है। तीन दिन से हो रही बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है जिसके चलते लोगों को काफी राहत मिली है। इससे पहले मौसम विभाग ने 6 से 9 अगस्त तक बारिश होने की संभावना जताई थी। मानसून रेखा पहाड़ों की तरफ से दिल्ली की से करीब से गुजरेगी। इसी के चलते अगले तीन दिनों तक दिल्ली में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना बनी हुई है। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश के चलते यमुना नदी जलस्तर से ऊपर बह रही थी जिसके चलते दिल्ली में यमुना नदी के आस-पास के क्षेत्रों से लोगों सुरक्षित जगह पर भेजा गया था।

मद्रास हाईकोर्ट के फैसले पर टिकी सबकी नजर, करुणानिधि को मरीना बीच पर दफनाया जाएगा या नहीं

ओडिशा, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की आशंका
मानसून की अक्षीय रेखा श्री गंगानगर, हिसार, दिल्ली, कानपूर, मुजफ्फरपुर, दुमका और कोलकाता होते हुए बंगाल की पूर्वोत्तर खाड़ी तक जा रही है। मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़, विदर्भ, उत्तरी तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में काफी भारी बारिश की उम्मीद है। अगले 24 घंटों के दौरान मानसून का प्रदर्शन ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़, विदर्भा, उत्तरी तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में सबसे अच्छा रहेगा और यहां काफी भारी बारिश की उम्मीद है। ओडिशा और छत्तीसगढ़ में बाढ़ की स्थिति भी देखने को मिल सकती है। वहीं जिन इलाकों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। वे हैं पूर्व मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों, पश्चिम उत्तर प्रदेश, केरल, तटीय कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक या दो स्थानों में भारी बारिश के साथ ह्ल्की से मध्यम बरसात होने की संभावना है। वहीं पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, कोंकण गोवा, और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश की उम्मीद है। बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान मानसून ओडिशा, और जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में व्यापक रूप से सक्रिय रहा और यहाँ काफी भारी बारिश हुई।

मानसून की बारिश में कमी

6 अगस्त तक देश भर के बारिश के आंकड़े में 10 प्रतिशत की कमी है । अगस्त और जुलाई के महीने मानसून सीजन की बारिश को संतुलित करते हैं क्योंकि सीजन में सबसे अधिक बारिश आमतौर पर जुलाई और अगस्त महीने में होती है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग