11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केजरीवाल के मंत्री कैलाश गहलोत की मुश्किल बढ़ी, 100 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत पर आयकर विभाग ने लगभग 100 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा किया है।
2 min read
Google source verification
n ews

दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलौत की मुश्किल बढ़ी, 100 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

नई दिल्ली। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत पर आयकर विभाग ने लगभग 100 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा किया है। आयकर विभाग की ओर से पड़ी रेड में मंत्री कैलाश गहलोत और उनके परिवार वालों के अलावा बेनामी संपत्तियों का भी खुलासा हुआ है। यही नहीं उनके ड्राइवर के नाम पर भी प्रोपर्टी पाई गई हैं। आपको बता दें कि कैलाश गहलोत दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री हैं। आयकर विभाग को इस दौरान 175 संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। इससे पहले आयकर विभाग ने उनके दिल्ली और गुरुग्राम स्थित 16 आवासों और अन्य ठिकानों पर बुधवार को छापेमारी की थी। आयकर विभाग की प्रवक्ता शुभी आहलूवालिया के अनुसार यह छापेमारी ब्रिस्क इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलेपर प्राइवेट लिमिटेड और कॉर्पोरेट इंटरनेशनल फाइंनेशियल सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड पर की गई थी। इसका संचालन गहलोत और उनके परिवार के लोग करते हैं।

#MeToo के शिकंजे साजिद खान, अब एक्ट्रेस ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान को बताया दक्षिण भारत से बेहतर, इसलिए पाक सेना प्रमुख को लगाया था गले

आपको बता दें कि गहलोत दिल्ली सरकार में परिवहन, कानून, राजस्व, सूचना प्रौद्योगिकी व प्रशासनिक सुधार विभाग संभालते हैं। उन पर कार्रवाई करते हुए आयकर की छापेमारी वसंत कुंज, पश्चिम विहार, नजफगढ़ और गुरुग्राम सहित विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की थी। हालांकि आम आदमी पार्टी ने छापेमारी की प्रक्रिया को राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया। आयकर विभाग की कार्रवाई के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कहा था कि नीरव मोदी, माल्या से दोस्ती और हम पर रेड? केजरीवाल ने पीएम मोदी के सामने सवाल उठाते हुए कहा था कि आपने मुझपे, सत्येंद्र पर और मनीष पर भी तो रेड करवाई थीं? उनका क्या हुआ? कुछ मिला? नहीं मिला? तो अगली रेड करने से पहले दिल्ली वालों से उनकी चुनी सरकार को निरंतर परेशान करने के लिए माफी तो मांग लीजिए?।

बड़ी खबरें

View All

क्राइम

ट्रेंडिंग