
नई दिल्ली। एक ओर पूरा देश ईद की खुशियां मना रहा है, वहीं जम्मू-कश्मीर में आतंकी और दहशतगर्द नापाक हरकत को अंजाम देने में जुटे हैं। ईद के पावन मौके पर जम्मू-कश्मीर के कई शहरों से पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आई हैं। श्रीनगर, पुलवामा , कुपवाड़ा, अनंतनाग और सोपोर में पत्थरबाजों ने जमकर पत्थरबाजी की है। सोपोर में पत्थरबाजों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है। पत्थरबाजों ने आतंकी संगठनों के झंडे भी लहराए हैं। साथ ही पुलवामा में आतंकियों ने एक महिला की हत्या कर दी है। घटना में एक युवक भी गंभीर रूप से घायल भी हो गया। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते ही आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बता दें कि 2019 में मार्च तक पत्थरबाजी की 53 घटनाएं हुई हैं।
तीन साल में करीब 5 हजार पत्थरबाजी की घटनाएं
2015 से लेकर 2017 तक 4799 पत्थरबाजी की घटनाएं हुईं। वहीं 2019 में मार्च तक पत्थरबाजी की 53 घटनाएं हुईं। यानी एक दिन में जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजी की पांच घटनाएं हुईं। वहीं 9730 पत्थरबाजों से केस वापस लिए गए। जबकि आतंकी वारदात में 15 हजार नागरिक मारे गए।
घटना काकापोरा के नारबल गांव की
जानकारी के अनुसार घटना काकापोरा के नारबल गांव की बताई जा रही है। यहां आतंकवादियों ने बुधवार सुबह नगेना बानो नाम की महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल युवक की पहचान मोहम्मद सुल्तान के रूप में की गई है। घटना की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी मच गई। सुरक्षाबल आतंकियों की तलाश में जुटे हैं।
आतंकियों ने पति की भी ले ली जान
आपको बता दें कि मृतका नगेना जान के पति मोहम्मद यूसुफ लोन की भी हत्या आतंकियों ने की थी। 19 मई, 2017 को आतंकियों ने युसूफ लोन को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस के अनुसार आतंकी नगेना के घर में घुस गए और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। गोली लगने से नगेना गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकों डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
श्रीनगर में एक शख्स को मारी गोली
इससे पहले सोमवार रात को श्रीनगर में आतंकियों ने एक स्थानीय युवक को गोली मार दी थी। यह घटना श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र खुनमोह में घटी थी। आतंकियों ने समीर अहमद नाम के युवक को गोली मार दी। घटना के समय युवक नमाज अदा करने के बाद मस्जिद से बाहर निकल रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो अज्ञान युवकों ने उनको रोक कर गोलियां बरसा दींं।
मीरवाइज की अपील
वहीं श्रीनगर के नौहट्टा क्षेत्र में ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में ईद की नमाज के बाद वरिष्ठ अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक ने कहा क? कश्मीर र मुद्दा सुलझाने के लिए भारत और पाकिस्तान को आमने-सामने बैठकर बात करने की जरूरत है। मीरवाइज उमर ने कहा कि हमारे लोगों ने बड़े बलिदान दिए हैं और जब तक भारत और पाकिस्तान सार्थक वार्ता नहीं करते, यह समस्या जारी रहेगी।
Updated on:
05 Jun 2019 10:49 pm
Published on:
05 Jun 2019 11:42 am
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
