नई दिल्ली। उत्तर भारत समेत देश के कई इलाकों में गर्मी का कहर जारी है। सुबह से पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। धूप और तपिश का आलम यह है कि कूलर और पंखों ने भी काम करना बंद कर दिया है। वहीं, मौसम विभाग भी तापमान और गर्मी को लेकर रोजना नई-नई भविष्यवाणियां कर रहा है। एक जहां बढ़ते तापमान को लेकर वैज्ञानिक अपने कारण बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग मौसम में इस बदलावा को लेकर कई तरह की व्याख्याएं कर रहे हैं। पंचांग के आधार ज्योतिष विद्या से जुड़े ये लोग इस नौतपा बता रहे हैं। उनका कहना है कि नौतपा के दौरान गर्मी अपनी चरम सीमा पर होती है।