25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चूनावढ़ में एक ही रात में छह व रत्तेवाला में 3 दुकानों के ताले टूटे

बस स्टैंड क्षेत्र में बीती रात चोरों ने एक के बाद एक छह दुकानों के ताले तोड़ दिए। वहीं, रत्तेवाला बस स्टैंड पर भी तीन दुकानों व एक जिम के शटर के ताले टूटे मिले।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Yogesh Tiwari

•

Updated: 26 Jun 2025, 2:08 AM IST

Locks of six shops in Chunavarh and three shops in Rattewala were broken in one night

चूनावढ़. बस स्टैंड पर दुकान का मौका मुआयना करती पुलिस।

चूनावढ़ (श्रीगंगानगर). बस स्टैंड क्षेत्र में बीती रात चोरों ने एक के बाद एक छह दुकानों के ताले तोड़ दिए। वहीं, रत्तेवाला बस स्टैंड पर भी तीन दुकानों व एक जिम के शटर के ताले टूटे मिले। हालांकि सेंटर लॉक नहीं खोल पाने के कारण चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा। लगातार हो रही वारदातों से व्यापारियों में रोष है। आमजन में भय का माहौल है।
चूनावढ़ बस स्टैंड पर डीजल-तेल की दुकान, कबाड़ स्टोर, फर्नीचर शो रूम, पंजाबी तडक़ा रेस्टोरेंट, मोबाइल दुकान सहित कुल छह दुकानों के शटर के ताले चोरों ने आधी रात के बाद तोड़ दिए। चार दुकानों पर तो सेंट्रल लॉक होने से शटर नहीं उठा पाए। दो दुकानों के शटर उठा दिए। दुकानों से किसी बड़ी नकदी या सामान की चोरी की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन एक साथ छह दुकानों को निशाना बनाए जाने से व्यापारी भयभीत हैं।
सूचना पर चूनावढ़ पुलिस थाना के एएसआई मंशाराम दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया। दुकानदारों से पूछताछ की। व्यापारियों ने कहा कि एक ही रात में कई दुकानों के ताले टूटना पुलिस गश्त पर सवाल खड़े करता है। दुकानदार रणजीत सिंह सहगल समेत अन्य व्यापारियों ने चूनावढ़ थाने में प्रार्थना पत्र देकर चोरी का मामला दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। व्यापारियों ने क्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने की भी मांग की।

शटर के लगे साइड लॉक नहीं तोड़ पाए

रतेवाला. गांव रतेवाला के बस स्टैंड पर रात्रि 1:30 व 2:00 बजे के बीच चोरों ने तीन दुकानों व एक जिम के ताले तोड़े। चोरी की घटना के बाद बुधवार सुबह पदमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। दुकानदारों से पूछताछ कर सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले और अज्ञात चोरों की तलाश शुरू की। जिम संचालक रिंकू दायमा ने बताया चोरों ने जिम के शटर का एक ताला व सीसीटीवी कैमरे की तार तोड़ दी।
शटर के लगे साइड लॉक नहीं तोड़ पाए तो चोरों ने साइड वाली खिडक़ी को भी तोडऩे का प्रयास किया। जिम का सेंटर लॉक नहीं खुलने से किसी तरह का नुकसान होने से बच गया। रत्तेवाला बस स्टैंड पर खालसा इलेक्ट्रिकल फ्रीज व एसी आदि के समान की बड़ी दुकान के मालिक गुरकीरत सिंह चहल ने कहा कि ताले व अंदर वाले गेट का एक शीशा चोरों ने तोड़ा अन्य कोई नुकसान नहीं हुआ। इसी प्रकार खाद बीज के नंदलाल व रवि कुमार वर्मा की दुकानों के भी ताले टूटे। रवि वर्मा सोलर प्लांट लगाने वाली दुकान का अभी उद्घाटन भी नहीं हुआ था कि उसके भी चोरों ने ताले तोड़ दिए। चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा। कोई सामान भी नहीं ले गए।