नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर बरामद एक कार के कथित मालिक मनुसख हिरेन की हत्या के मामले में महाराष्ट्र एटीएस ने बड़ी कार्रवाई की है। एटीएस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल, एटीएस टीम में शामिल अधिकारी दोनों आरोपियों से इस मामले में पूछताछ कर रहे हैं। जांच टीम को आरोपियों से अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।