जानकारी के मुताबिक नासिक के देओला इलाके में मंगलवार शाम को एक बस और ऑटो रिक्शा की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन एक कुएं में घुस गए। इस वीभत्स सड़क दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़ रही है। अब तक 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।