26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Maharashtra / Mumbai / 26/11 की बरसी पर मुंबई को दहलाने की धमकी! मेयर और BMC कमिश्नर को मिला ईमेल, ‘जलसा’ बंगले में IED लगाने का दावा

26/11 की बरसी पर मुंबई को दहलाने की धमकी! मेयर और BMC कमिश्नर को मिला ईमेल, ‘जलसा’ बंगले में IED लगाने का दावा

Mumbai Bomb Threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े और BMC कमिश्नर अश्विनी भिड़े को धमकी भरा ईमेल मिला है। जिसमें मेयर कार्यालय, महालक्ष्मी और अन्य मेट्रो स्टेशनों पर बम धमाका करने की चेतावनी दी गई है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 26 Nov 2026, 12:42 PM IST

Mumbai Police High Alert 26/11

मुंबई में बम धमाकों की धमकी से हड़कंप (Photo: IANS/File)

Mumbai Attack Threat: 26/11 मुंबई आतंकी हमले की 18वीं बरसी के मौके पर मायानगरी मुंबई को एक बार फिर दहलाने की धमकी मिली है। मुंबई की महापौर (मेयर) रितु तावड़े और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) की आयुक्त अश्विनी भिड़े को एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। इस ईमेल में आज दोपहर 1:11 बजे मेयर कार्यालय में बम धमाका करने, अगले 30 दिनों तक पूरे शहर में ग्रेनेड हमले करने और 27 नवंबर से 31 दिसंबर के बीच मुंबई के प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को आईईडी (IED) धमाकों से उड़ाने की चेतावनी दी गई है।

मुंबई में बम धमाकों की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। धमकी भरा ईमेल आज सुबह 10 बजकर 12 मिनट पर आया है। इसमें मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने के साथ-साथ अगले 30 दिनों में मुंबई के अलग-अलग इलाकों में ग्रेनेड हमले करने की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा, 27 नवंबर से 31 दिसंबर के बीच मेट्रो स्टेशनों पर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) से धमाके करने की धमकी भी दी गई है।

खबर अपडेट की जा रही है।