हमले में चार जवानों के घायल होने की खबर है, जिनमें से सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण राव और तीन कॉन्स्टेबल के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद चार लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं डीएसपी राम बाबू ने कहा कि हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी जिन्होंने पुलिस स्टेशन को नुकसान पहुंचाया और पुलिसकर्मीयों की पिटाई के चार्जेज भी उनके खिलाफ लगाए जाएंगे।