मूकदर्शक बने रहे पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई
सोलन के पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने दावा किया कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। क्योंकि उसकी गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि जो भी शख्स आरोपी विजय सिंह के बारे में जानकारी देगा, उसको 1 लाख ईनाम के तौर पर दिया जाएगा। इस मामले में जब एसपी मोहित चावला से पूछा गया कि क्या उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाएगी जो वारदात के समय मूकदर्शक बने रहे, तो चावला ने भरोसा दिलाया कि इस सारे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।