5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खौफनाक:छह विदेशी नागरिक पर इंसानी मांस खाने का आरोप, लोगों ने जमकर काटा बवाल, किया था बच्चे का अपहरण

छह विदेशी नागरिकों पर काफी गंभीर आरोप लगे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 23 Nov 2018, 4:42 PM IST

human flesh

खौफनाक:छह विदेशी नागरिक पर इंसानी मांस खाने का आरोप, लोगों ने जमकर काटा बवाल, किया था बच्चे का अपहरण

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। द्वारका में छह विदेशी नागरिकों पर इंसानी मांस खाने का आरोप लगा है। जैसे ही यह मामला सामने आया, लोगों ने जमकर बवाल शुरू कर दिया और उन नागरिकों की जमकर पिटाई शुरू कर दी। हालांकि, पुलिस ने सभी विदेशी नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

छह विदेशी नागरिकों पर गंभीर आरोप

जानकारी के मुताबिक, द्वारका इलाके में चार तंजानियाई महिलाएं और दो नाइजीरियाई पुरुष साथ रहते हैं। गुरुवार रात अचानक यह हल्ला हुआ कि ये विदेशी नागरिक घर में इंसानी मांस खा रहे हैं। हल्ला मचते ही यह बात इलाके में आग की तरह फैल गई और सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद लोगों ने छह नागरिकों की पिटाई शुरू कर दी। हालांकि, इसी बीच किसी ने इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसी तरह सभी विदेशी नागरिकों को बचाया गया। इस हादसे में सभी विदेशी नागरिकों को गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस ने शुरू की मामले की छानबीन

अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। लेकिन, पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सारी सच्चाई सामने आ जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त से कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना के बाद से राजधानी के अलग-अलग इलाकों में अफ्रीकी मूल के नागरिकों पर हमले की खबर सामने आ रही है।

16 साल के बच्चे का हुआ था अपहरण

आपको बता दें कि दिल्ली के द्वारका इलाके में एक अफ्रीकी मूल के नागरिक पर एक 16 साल के बच्चे का पहले अपहण करने का आरोप लगा था। इसके बाद यह खबर आई कि उसने बच्चे की हत्या कर उसके मांस अपनो दोस्तों के साथ खाए हैं। हालांकि, अभी तक बच्चे का भी पता नहीं चल सका है। लेकिन, इस घटना से हड़कंप मच गया है।