29 साल की सरला तिरुपति के यदागिरी मंडल के पटापलय्यम की रहने वाली थी। लगभग छह साल पहले उसकी शादी गुरुनधाम नामक व्यक्ति से हुई। सरला की पहले से ही दो बेटियां थीं, जिनका नाम ज्योत्सना और देवश्री बताया जा रहा है। सरला फिर से छह महीने की गर्भवती थी। लेकिन उसके पति और उसके ससुराल वाले आए दिन उसे बेटी के नाम का ताना देते थे और बेटे की मांग करते थे। जिससे परेशान होकर सरला ने गांव के एक कुएं में अपनी दोनों बेटियों को फेंक कर मारा डाला और खुद भी आत्महत्या कर ली।