3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्रसाल स्टेडियम मर्डर केस में पहलवान सुशील कुमार और साथी अजय गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सुशील कुमार और अजय को दिल्ली के मुंडका इलाके से गिरफ्तार किया है। दोनों कार छोड़कर स्कूटी पर सवार होकर किसी से मिलने जा रहे थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 23 May 2021, 10:45 AM IST

Wrestler Sushil Kumar, Ajay arrested in Chhatrasal Stadium murder case

Wrestler Sushil Kumar, Ajay arrested in Chhatrasal Stadium murder case

नई दिल्ली। छत्रसाल स्टेडियम मर्डर केस में काफी दिनों से फरार चल रहे ओलंपियन सुशील कुमार और साथी अजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दोनों को दिल्ली के मुंडका इलाके से गिरफ्तार किया है। सुशील और अजय कार छोड़कर स्कूटी पर सवार होकर किसी से मिलने जा रहे थे।

आपको बता दें कि हत्या मामले में आरोपी पहलवान सुशील कुमार को गिरफ्तार करने से पहले पुलिस ने पंजाब के भटिंडा, मोहाली समेत कई राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी की थी। दिल्ली में कर्ठ इलाकों में छापेमारी करने के बाद भी सुशील कुमार हाथ नहीं आया था। कुछ दिनों से इस बात की भी अफवाह थी दिल्ली पुलिस ने सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ेंः-Cow Protection Bill लाने वाला 22 वां राज्य होगा Assam, पांच महीने पहले कर्नाटक लेकर आया था कानून

एक लाख का इनाम घोषित
हत्या के बाद सुशील कुमार एक पेशेवर मुजरिम की तरह अपने आपको बचाने में लगा हुआ था। अपने साथियों से संपर्क करने के लिए वो लगातार अपने नंबर भी बदल रहा था। वो लगातार अपनी लोकेशन भी चेंज कर रहा था जिसकी वजह से दिल्ली पुलिस को कामयाबी नहीं मिल पा रही थी। जिसके बाद पुलिस ने सुशील कुमार पर एक लाख और अजय पर 50 हजार रुपए का इनाम रखा था। इंस्पेक्टर शिवकुमार और इंस्पेक्टर कर्मबीर के नेतृत्व वाली स्पेशल सेल ने सुशील कुमार को अरेस्ट किया है इस टीम को एसीपी अत्तर सिंह नीड कर रहे थे।

यह भी पढ़ेंः- राजधानी दिल्ली में 20 राज्यों से कम आए कोविड-19 के नए मामले, देश में 3700 से ज्यादा मौतें

सागर राणा की हत्या का आरोप
सुशील कुमार पर दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 23 वर्षीय पहलवान सागर राणा की हत्या का आरोप लगा हुआ है। दिल्ली पुलिस के अनुसार लॉकडाउन के बाद भी पहलवान सुशील कुमार, लारेंस विश्नोई और काला जखेड़ी गैंग के बदमाशों को लेकर स्टेडियम में दाखिल हुए थे। जहां एक रेसलरों के दूसरे पक्ष से उनकी मारपीट हुई, जिसमें एक रेसलर सागर राणा की मौत हो गई थी।