29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उपचुनाव में चप्पलों की माला पहनकर वोट मांग रहे बीजेपी प्रत्याशी के भाई, जानिए क्यों

निर्दलीय मैदान में उतरने बीजेपी प्रत्याशी के चचेरे भाई, अनूखे ढंग से कर रहे प्रचार, 17 अप्रैल को होनी है दमोह उपचुनाव के लिए वोटिंग..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दमोह

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 6 Apr 2021, 8:28 PM IST

damoh.png

दमोह. दमोह विधानसभा उपचुनाव में तरह तरह के रंग नजर आ रहे हैं। 17 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले यहां बीजेपी हो या कांग्रेस या फिर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव प्रचार में पूरा जोर लगा रहे हैं। यहां वैसे तो मुकाबला मुख्य रुप से बीजेपी और कांग्रेस के बीच है लेकिन बीजेपी प्रत्याशी के चचेरे भाई ने निर्दलीय मैदान में उतरकर चुनाव को रोचक बना दिया है। निर्दलीय उम्मीदवार वैभव सिंह चप्पलों की माला पहनकर अपना चुनाव प्रचार कर रहे हैं जो चर्चाओं का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़ें- रेप की झूठी शिकायत न लिखाने पर पत्नी से हैवानियत

बीजेपी प्रत्याशी के भाई कर रहे चप्पलों की माला पहनकर प्रचार
दमोह विधानसभा उपचुनाव में एक तरह जहां बीजेपी ने राहुल लोधी को मैदान में उतारा है तो वहीं कांग्रेस ने मुकेश टंडन को अपना उम्मीदवार चुना है। लेकिन इसी बीच निर्दलीय तौर पर चुनावी मैदान में ताल ठोकने वाले बीजेपी प्रत्याशी राहुल लोधी के चचेरे भाई वैभव सिंह अपने अनूठे चुनाव प्रचार के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल वैभव सिंह अपने चचेरे भाई और बीजेपी प्रत्याशी राहुल सिंह व अन्य चुनावी प्रतिद्वंदियों को हराने के लिए गले में चप्पलों की माला पहनकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। गले में चप्पलों की माला पहने जैसे ही वैभव सिंह लोगों के बीच वोट मांगने के लिए पहुंचते हैं तो शुरु में तो लोग हैरान रह जाते हैं और फिर अपनी हंसी छिपाते नजर आते हैं।

ये भी पढ़ें- लॉकडाउन में दुकान बंद कराने पहुंची पुलिस पर फेंकी खौलती चाय, तीन पुलिसकर्मी घायल

चप्पलों की माला पहनने का कारण
निर्दलीय प्रत्याशी वैभव सिंह के चप्पलों की माला पहनने के पीछे में भी एक बड़ा कारण है। दरअसल चुनाव आयोग की तरफ से उन्हें चप्पल चुनाव चिन्ह आवंटित हुआ है और अब वो अपने चुनाव चिन्ह यानि चप्पल की ही माला पहनकर जनता के बीच जाते हैं। जूते-चप्पलों की माला पहनने वाले निर्दलीय प्रत्याशी वैभव सिंह अपने अनूठे चुनाव प्रचार के कारण क्षेत्र में सुर्खियां तो बटोर ही रहे हैं साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग से भी अनूठी मांग की है।

ये भी पढ़ें- सुहागरात पर सामने आई पत्नी की असलियत, युवक ने एसपी से लगाई गुहार

चुनाव आयोग से वैभव सिंह की मांग
निर्दलीय प्रत्याशी वैभव सिंह ने चुनाव आयोग से मांग की है कि 17 अप्रैल को होने वाली वोटिंग के दिन मतदान केन्द्र से 100 मीटर की दूरी तक कोई भी व्यक्ति चुनाव चिन्ह के प्रतीकों का उपयोग न करे क्योंकि इससे चुनाव प्रभावित हो सकता है। क्योंकि उपचुनाव में जूता चप्पल भी चुनाव चिन्ह के तौर पर वितरित किए गए हैं इसलिए उनकी मांग है कि वोटिंग के दौरान कोई भी व्यक्ति जूते व चप्पल न पहने हो। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि क्योंकि गर्मी का मौसम है इसलिए मतदाताओं वो पोलिंग कराने आने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों को पैरों की जलन से बचाने के लिए मतदान के समय रेड कारपेट बिछाया जाए और गर्मी से बचने के लिए टेंट की व्यवस्था भी की जाए।

देखें वीडियो- 10 साल से नौकरी की तलाश में दफ्तरों के चक्कर काट रहा दिव्यांग