script

रेप की झूठी शिकायत करने से पत्नी ने किया इंकार तो पति बन गया ‘हैवान’

locationगुनाPublished: Apr 06, 2021 05:59:48 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

पुराने विवाद के चलते पत्नी से दुश्मन पर पति दर्ज कराना चाहता था रेप का झूठा केस…

02_hus_new.png

गुना. बदले की आग इंसान को हैवान बना देती है ये बात तो आपने कई बार सुनी होगी लेकिन गुना में इस बात का जीता जागता उदाहरण सामने आया है। गुना में जो घटना घटी है उसे जानकर आपकी रूह कांप जाएगी और आप ये सोचने को मजबूर हो जाएंगे कि आखिर कोई पति कैसे हैवानियत की इस हद तक जा सकता है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी को लोहे की गर्म रॉड से घंटों तक हार-पैर पर दाग दिया। हैवानियत की वजह जब पत्नी ने पुलिस को बताई तो पुलिस भी उसकी दास्तां सुनकर दंग रह गई।

ये भी पढ़ें- 10 साल से दफ्तरों के चक्कर काट रहा दिव्यांग, पेंशन के भरोसे चला रहा परिवार

02_hus.png

रेप की झूठी शिकायत न लिखाने पर दागा
घटना गुना जिले के सिरसी थाना अंतर्गत की है जहां 1 अप्रैल को एक महिला जब पुलिस के पास पहुंची और अपनी दर्द भरी दास्तां सुनाई तो पुलिस भी हैरान रह गई। महिला के दोनों हाथों और पेट पर दागने के जख्म थे, महिला ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले 30 मार्च को उसके पति खलील ने उसे दो घंटों तक लोहे की गर्म रॉड से दागा है। जानकारी के मुताबिक महिला का पति खलील उस पर रेप की झूठी रिपोर्ट लिखाने के लिए दबाव बना रहा था। जब महिला ने पति खलील की बात मानने से इंकार किया तो पति ने उसे पहले तो बेरहमी से पीटा और फिर पेट पर पैर रखकर लोहे की गर्म रॉड से उसके पेट और हाथों को जला दिया।

 

ये भी पढ़ें- लड़की की शादी किसी और से तय हुई तो सनकी आशिक ने रची खौफनाक साजिश

 

दुश्मन को फंसाने लिखाना चाहता था झूठी रिपोर्ट
बताया जा रहा है कि आरोपी पति खलील का सुनील नाम के शख्स से बीते लंबे समय से विवाद चल रहा था। सुनील ने खलील के खिलाफ पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई थी जिसके कारण वो काफी महीनों तक परेशान रहा। कुछ दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था और गांववालों ने समझौता करा दिया था लेकिन खलील सुनील से बदला लेना चाहता था और इसलिए उसने उसे झूठे रेप के केस में फंसाने का सोचा। पत्नी से खलील सुनील के खिलाफ रेप की झूठी शिकायत दर्ज कराना चाहता था लेकिन जब पत्नी ने झूठी शिकायत करने से इंकार किया तो उसके साथ रुह कंपा देने वाली हैवानियत की। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी पति खलील को गिरफ्तार कर लिया है।

देखें वीडियो-रोजगार के लिए दिव्यांग का संघर्ष 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x80f6e0

ट्रेंडिंग वीडियो