जानकारी के अनुसार, जय माजीसा हार्डवेयर के संचालक देवकरण बुरड़ पिस्टल की सफाई हेतु आवश्यक तेल लेने प्रमोद तोमर की दुकान पर पहुंचे थे। इसी दौरान, देवकरण बुरड़ पिस्टल को दिखा रहे थे, तभी अचानक गोली चल गई, जो सीधे प्रमोद तोमर के पेट के दाहिनी ओर जा लगी। गोली लगते ही प्रमोद ज़मीन पर गिर पड़े और दुकान में अफरा-तफरी मच गई।