24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दंतेवाड़ा में Swine Flu की दस्तक, एसआई की पत्नी ने रायपुर हास्पिटल में तोड़ दिया दम

गर्भ में पल रहे बच्चे को जगदलपुर में दिया जन्म, फिर स्वाइन फ्लू की शिकार महिला ने रायपुर हास्पिटल में मुंद ली आंखें। दंतेवाड़ा में एसआई की है पत्नी।
2 min read
Google source verification
Swine Flu and death

बच्चे को जन्म देने के बाद मां के पैरों में सुजन व सांस लेने में थी तकलीफ, फिर स्वाइन फ्लू से हो गई मौत

दंतेवाड़ा. जिले के चितालंका में रहने वाली वसंती नाग (30) की स्वाइन फ्लू से शुक्रवार को दोपहर बाद रायपुर में मौत हो गई। वह जगदलपुर के एमपीएम हास्पिटल में भर्ती थी। गर्भवती होने के चलते उसे भर्ती कराया गया था। वहां हालत बिगड़ी तो रायपुर मेडीसाइन हास्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है वह एसपी ऑफिस में पदस्थ राजेंद्र नाग की पत्नी थी। स्वाइन फ्लू से मौत की भनक जिला प्रशासन को भी लग चुकी है। इस मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया।

5 सितंबर को आई थी जिला हास्पिटल
हास्पिटल से जुड़े सूत्र बता रहे हैं कि वसंती गर्भवती होने के करण रूटीन जांच के लिए जिला हास्पिटल पहुंची थी। यहां डॉक्टरों ने डिलेवरी होने में करीब 10 दिन का समय बताया। इसके बाद वसंती नाग एमपीएम हॉस्पिटल में भर्ती थी। 15 सितंबर को उसका हास्पिटल में बेबी हुआ। बच्चा स्वस्थ है, लेकिन मां की हालत गंभीर होने लगी। हास्पिटल से जुड़े सूत्रों का कहना है कि उसके पैरों में सूजन और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। एक दिन बाद उसे रायपुर रेफर करने की बात सामने आ रही है। इसके बाद वह रायपुर हास्पिटल में भर्ती रही, जहां उसका उपचार जारी रहा।

मेडिसाइन हास्पिटल में हुई मौत
स्वास्थ्य विभाग के पास यह जानकारी रायपुर से पहुंची है। विभाग के आलाधिकारी मामले की पड़ताल करने में लगे हुए है। हास्पिटल के दस्तावेजों को खंगाला गया तो, यह पता चला की पांच सितंबर को हास्पिटल पहुंची थी। इसके बाद एमपीएम में गर्भवती का इलाज चला। हालत उसकी इसी हास्पिटल से बिगड़ी। मेडिसाइन हास्पिटल में डायग्नोस कर स्वाइल फ्लू की पुष्टि की। दोपहर बाद उसकी मौत की खबर जिला मुख्यालय में आ गई।

महिला की मौत की मिली है जानकारी
सीएमएचओ एचएल ठाकुर ने बताया कि चितालंका की रहने वाली महिला की मौत स्वाईन फ्लू से हुई है। इस बात की जानकारी रायपुर से मिल रही है। मामले की जांच करवाई जा रही है। जिला अस्पताल में उसका उपचार नहीं हुआ है। जगदलपुर और रायपुर में ही उसका इलाज हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

दंतेवाड़ा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग