8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गांव के आधा दर्जन घरों को पेट्रोल डालकर जलाया, FIR दर्ज

जिला क्षेत्र में ग्रामीण दबंगों ने करीब आधा दर्जन से अधिक घरों को पेट्रोल छिड़क आग के हवाले कर दिया...

less than 1 minute read
Google source verification

image

Shribabu Gupta

Jan 02, 2017

burnt

burnt

बेतिया। जिला क्षेत्र में ग्रामीण दबंगों ने करीब आधा दर्जन से अधिक घरों को पेट्रोल छिड़क आग के हवाले कर दिया। घटना नौतन के श्यामपुर कोतराहा गांव में हुई। जहां लाखों के सामान के साथ-साथ मवेशी भी जल गये। पुलिस प्रशासन ने पीड़ितों के अनुसार मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। कहा कि दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

एफआईआर में फुलिया देवी ने बताया है कि 31 दिसम्बर की रात आरोपित उनके दरवाजे पर लाठी, भाला व नलकट्टी से लैस होकर पहुंच गये। इसके बाद पेट्रोल छिड़क कर घरों में आग लगा दी जिसमें गोपाल यादव, विश्वनाथ यादव, सुरेश यादव, धु्रव यादव, नंदू यादव, बालू यादव तथा जटा यादव का घर जलकर राख हो गया। घर में रखे सामान के साथ-साथ आधा दर्जन बकरियां भी जल गयी।

थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि श्यामपुर कोतराहा के गोपाल यादव की पत्नी फुलिया देवी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है जिसमें पारस सिंह, विंदा कुंवर, सुमित्रा देवी तथा करीमन सिंह को नामजद किया गया है।

ये भी पढ़ें

image