
कोरोना की चेन तोड़ने का अनोखा तरीका, कलेक्टर ने सड़कों पर JCB से करवाए गड्ढे
दतिया/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस तेजी से पाव पसार रहा है। कई जिलों में हालात बेकाबू हैं। ऐसे में करोना कर्फ्यी का पालन कराने और संकर्मण की चेन तोड़ने के लिये दतिया कलेक्टर संजय कुमार ने अनोखा तरीका निकाला है। उन्होंने शहर की सीमाओं पर जेसीबी से बढ़े बढ़े गड्ढे करवा दिये हैं, ताकि यहां से जनता कर्फ्यू की अवधि में आवागमन पूरी तरह बंद किया जा सके।
दिन-रात सड़कों पर घूमकर लोगों को समझाइश दे रहे कलेक्टर
जिले में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए कलेक्टर संजय कुमार ने अपने प्रभारी जिले वासियों की सुरक्षा के मद्देनजर कोरोना की चैन तोड़ने के लिए कमर कस ली है। लोगों की सुरक्षा के लिए कलेक्टर जहां एक तरफ दिन-रात शहर का भ्रमण कर वे बजह सड़कों पर घूम रहे लोगों से घरों में रहने की समझाइश दे रहे हैं। तो वहीं, जनता कफ्यू का मुस्तैदी से पालन कराने के लिए शहर में प्रवेश वाले सभी को जगह-जगह से गड्ढे करवा कर आवगमन बंद करा दिया है, ताकि लोगों की आवाजाही प्रभावित हो और लोगों की आवाजाही शहर में न हो सके।
पुलिस द्वारा बनाए गए अस्थाई मार्ग से आवश्यक काम के लिये कर सकेंगे आवाजाही
हालांकि, किसी जिन लोगों को कोई आवश्यक काम हो, सिर्फ वही लोग पुलिस द्वारा बनाए गए अस्थाई नाके से शहर के बाहर आवाजाही कर सकते हैं। कलेक्टर संजय शर्मा ने शहरवासियों से अपील की है कि, जनता कफ्यू पालन करें, यही हमारे घरों तक संक्रमण को पहुंचने से रोकने का एकमात्र तरीका है। उन्होंने कहा कि, लोगों को जागरूक होना होगा, प्रशासन और पुलिस का सहयोग करना होगा। इस संकट में लोगों को सुरक्षित रखने के लिए दिन रात शहर में पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी भ्रमण कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
Published on:
02 May 2021 05:30 pm
बड़ी खबरें
View Allदतिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
