17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रदेशभर में 15 लाख पौधे लगाए जाएंगे- भूपेन्द्र सैनी

दौसा जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तहत एनवाईके चयनित बोर्ड के सदस्यों को राजस्थान युवा बोर्ड द्वारा जुलाई से पांच हजार रुपए मानदेय देने की घोषणा की गई।

less than 1 minute read
Google source verification
15 lakh saplings to be planted across the state- Bhupendra Saini

15 lakh saplings to be planted across the state- Bhupendra Saini

दौसा. राजस्थान युवा बोर्ड के अध्यक्ष भूपेन्द्र सैनी ने कहा कि बरसात के मौसम में एक युवा एक पेड़ कार्यक्रम के तहत राजस्थान युवा बोर्ड, एनएसएस, एनसीसी, एनवाईकेएस एवं स्काउट मिलकर प्रदेशभर में 15 लाख पौधे लगाएंगे।

युवा बोर्ड के अध्यक्ष कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए बोल रहे थे। बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि दौसा जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तहत एनवाईके चयनित बोर्ड के सदस्यों को राजस्थान युवा बोर्ड द्वारा जुलाई से पांच हजार रुपए मानदेय देने की घोषणा की गई।

उन्होंने एनएसएस, एनसीसी, एनवाईकेएस, स्काउट, खेल, शिक्षा, आरएसएलडीसी के तहत अब तक कराए गए कार्यों की प्रगति वार समीक्षा की।

इस अवसर पर जिला कलक्टर नरेश कुमार शर्मा, युवा बोर्ड के सदस्य आशीष, सचिव कैलाश चंद पहाडिय़ा, नगर परिषद सभापति राजकुमार जायसवाल, जिला अध्यक्ष सत्यनारायण शाहरा सहित संंबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे ।इस दौरान अध्यक्ष सैनी व जिला कलक्टर नरेश कुमार शर्मा ने कलक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण किया गया।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल

ट्रेंडिंग