
4 years old missing girl found in home in Dausa
बांदीकुई/ दौसा। बांदीकुई शहर के मालीपुरा मोहल्ले के वार्ड नम्बर 24 में चार वर्षीय मासूम बालिका के अपहरण के मामले ने प्रशासन को बेचैन कर दिया। सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठे हो गये। पुलिस ने मामले की सूचना पर नाकाबंदी कर वाहन की तलाशी ली और घटना के तीन घंटे बाद बालिका के कमरे में सोती पाए जाने पर राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार मां ने बेटी को नहलाने के लिए घर के आंगन में खड़ा कर दिया और उसके कपड़े लेने चली गयी। वापस आने पर बेटी के आंगन में न मिलने पर घर में हड़कंप मच गया। सैकड़ों की तादाद में आमजन इकट्ठे हो गये। वहीं मौके पर पहुंचने पर पुलिस के भी पसीने छूटते नजर आए। शहर में जगह जगह बालिका की तलाश में लोगों के साथ पुलिस कर्मी भी पहुंच गए। दूसरी ओर पुलिस भी चप्पे चप्पे पर बालिका को खोजने निकल पड़ी। स्टेशन, बस स्टैंड, कोर्ट तिराहा, अस्पताल, शहर के पार्किंग स्थल सभी जगहों पर खोज में जुट गई। इधर घर के परिजनों सहित रिश्तेदारों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था। इसी बीच घर के अन्दर से बच्ची के मिलने की सूचना आई। जिस पर लोगों ने जाकर देखा तो परिजनों के चेहरे खिल उठे।
आपको बता दें कि ये बच्ची आंगन से सीधे अंद चली गई थी। मां ने इस बारे में सोचा ही नहीं और उसे लगा कि बच्ची को कोई लेकर चला गया है। बहरहाल बच्ची के मिलने से घर के सभी लोगों, मां व विशेषकर पुलिस ने राहत की सांस ली है। पुलिस ने बच्ची को लगभग तीन घंटे ढूंढा।
Published on:
09 Sept 2018 03:46 pm
