18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीलवाड़ा, चूरू, श्रीगंगानगर पहुंची सुपर लीग में

उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर की 61वीं राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में शुक्रवार को ग्रूप मुकाबलें समाप्त होने के बाद आठ-आठ टीमों ने सुपर लीग में प्रवेश कर लिया।

less than 1 minute read
Google source verification

sport

लालसोट. उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर की 61वीं राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में शुक्रवार को ग्रूप मुकाबलें समाप्त होने के बाद आठ-आठ टीमों ने सुपर लीग में प्रवेश कर लिया।

प्रतियोगिता में मेजबान दौसा जिले की छात्र-छात्रा वर्ग की दोनों टीमें अपने अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान पर नहीं रहने से प्रतियोगिता से बाहर हो गयी है।

आयोजन समिति प्रवक्ता सुरेश त्रिवेदी ने बताया कि प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में भीलवाड़ा, चूरू, श्रीगंगानगर, स्पोर्ट्स स्कूल बीकानेर, जयपुर, झुंझुनूं, कोटा व अजमेर तथा छात्रा वर्ग में हनुमानगढ, भीलवाड़ा, श्रीगंगानगर, नागौर, झुंझुनूं, चित्तौडग़ढ़, सीकर व चूरू की टीमों ने सुपर लीग में स्थान पक्का कर लिया है।

अब सुपर लीग में विजेता रहने वाली टीमों को सेमीफाइलन में खेलने का मौका मिलेगा। इससे पूर्व सुबह खेले गए छात्र वर्ग के मैचों में झुंझुनूं ने दौसा की टीम को हरा कर प्रतियोगिता से बाहर कर दिया।

इसके अलावा छात्र वर्ग में अजमेर ने भरतपुर, श्रीगंगानगर ने सीकर, बीकानेर ने सवाई माधोपुर, पाली ने बासवाड़ा, चूरू ने बंारा, कोटा ने पाली, भीलवाड़ा ने जालौर, हनुमानगढ़ ने डूंगरपुर एवं जोधपुर ने जैसलमैर को हराया।

इसी तरह छात्रा वर्ग में जोधपुर ने बीकानेर, बाड़मेर ने जालौर, भीलवाड़ा ने उदयपुर, झुंझुनूं ने सिरोही, सीकर ने कोटा, पाली ने बांसवाड़ा, चूरू ने राजसमंद एवं अजमेर ने अलवर को हराया।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग