
लालसोट। दौसा जिले के लालसोट उपखण्ड मुख्यालय के गंगापुर रोड़ पर बीती रात्रि को हुई एक दुर्घटना में कार में सवार तीन जने गंभीर घायल हो गए।
हादसे का रोंगटे खड़े करने वाला नजारा रोड़ के पास ही एक मॉल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
साल के पहले दिन एक जनवरी को शहर के एक बड़े व प्रतिष्ठित उद्यमी परिवार दो कार में श्रीमहावीर जी के दर्शन कर वापस लालसोट लौट रहा था, शहर मेें प्रवेश करने के बाद गंगापुर रोड़ पर प्रकाश टाकिज के पास एक कार अचानक बेकाबू हो कर एक मॉल के बाहर खड़े दो टेंपो को भीषण टक्कर मारते हुए आगे जा कर पलट गई।
घटना के दौरान कार की स्पीड का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है एक टेंपो तो हवा में उड़ते हुए करीब पचास फीट दूर तक जा गिरा।
मामले की जानकारी मिलने पर मौकेे पर पहुंची लालसोट पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए लालसोट सीएचसी पहुंचाया,जहां उद्यमी प्रकाश पाटणी, पुत्र अमित पाटणी व पुत्रवधू विनीता को गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर कर दिया गया।
Updated on:
02 Jan 2019 02:30 pm
Published on:
02 Jan 2019 02:30 pm
