5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस के गढ़ में BJP की शानदार जीत, 2014 में भी चौंकाने वाला रहा था चुनाव परिणाम

राजस्थान की हाॅट सीट दाैसा से भाजपा उम्मीदवार जसकाैर मीणा चुनाव जीत गर्इ हैं। उन्हाेंने कांग्रेस उम्मीदवार सविता मीणा को दिलचस्प मुकाबले में हराया।
2 min read
Google source verification

दौसा

image

Santosh Trivedi

May 23, 2019

bjp

दौसा। राजस्थान की हाॅट सीट दाैसा से भाजपा उम्मीदवार जसकाैर मीणा चुनाव जीत गर्इ हैं। उन्हाेंने कांग्रेस उम्मीदवार सविता मीणा को दिलचस्प मुकाबले में हराया। जसकाैर मीणा अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केन्द्रीय राज्यमंत्री रह चुकी हैं। वहीं सविता मीणा दौसा विधायक मुरारीलाल मीना की पत्नी हैं। रमा पायलट के बाद एक बार फिर से दौसा से महिला सांसद बनी है।

कभी कांग्रेस का गढ़ रही दौसा लोकसभा सीट पर भाजपा ने 2014 में भी जीत दर्ज की थी। 2014 में यहां भाजपा के हरिश चंद्र मीणा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजपा के किरोड़ी लाल मीणा को पराजित किया था। भाजपा और कांग्रेस से उतरे दो भाइयों (हरिश चंद्र मीणा और नमो नारायण मीणा) के आमने-सामने मैदान में होने तथा किरोड़ी लाल मीणा के भी चुनाव लड़ने से दौसा सीट पर देशभर की नजर थी। मतदान के बाद भाजपा व राजपा में कांटे का मुकाबला बताया गया, लेकिन परिणाम में भाजपा ने अच्छे अंतर से जीत दर्ज कर विश्लेषकों को चौंका दिया।

उल्लेखनीय है कि दौसा संसदीय सीट पर अब तक 17 बार चुनाव हुए हैं। इस दौरान राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के परिवार ने दौसा जिले से 7 बार प्रतिनिधित्व किया है। सचिन के पिता राजेश पायलट 5 बार तथा मां रमा पायलट व सचिन पायलट एक-एक बार दौसा से सांसद चुने गए हैं। 23 साल तक पायलट परिवार दौसा पर काबिज रहा। कांग्रेस के दिग्गजों में शामिल रहे पण्डित नवल किशोर शर्मा भी तीन बाद सांसद चुने गए थे। वे भी केन्द्र सरकार में केबिनेट मंत्री रहे थे। दौसा सीट पर 11 बार कांग्रेस काबिज रही है। भाजपा को मात्र 2 बार ही सफलता मिल सकी है। 4 बार दूसरे दलों या निर्दलीयों के खाते में यह सीट गई है। दौसा सीट के 62 साल के संसदीय इतिहास में मात्र 16 साल कांग्रेस के पास यह सीट नहीं रही। अब देखना यह है कि कांग्रेस अपना दर्जन का आंकड़ा छू पाती है या फिर भाजपा तीसरी बार सफलता पाती है।