
Devotees of devotees found in Shiva temples on the first Monday of the month of Shravan
दौसा. देवनगरी में श्रावण मास के पहले दिन सोमवार सुबह से ही शिवालयों में भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। शिवालयों में भगवान शंकर के भक्त सुबह से ही जलाभिषेक एवं बिल्व-पत्र चढ़ाने में लग गए। भक्त भगवान शिव के जयकारे लगाते नजर आए।
पहाड़ी स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में तो सुबह से ही इतने भक्त जाते देखे गए कि वहां का नजारा मेले जैसा नजर आ रहा था। हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के ढोक लगाकर मनोकामना की। अन्या मंदिरों में पूरा माहौल भक्तिपूर्ण रहा।
गुप्तेश्वर महादेव मंदिर, सोमनाथ मंदिर, बैजनाथ, सहजनाथ महादेव मंदिर, मोड़ा बालाजी मंदिर सहित शहर के अन्य छोटे-छोटे मंदिरों में भी लोगों का दिनभर बिल्व पत्र चढ़ाने व जलाभिषेक करने का का तांता लगा रहा।
Published on:
10 Jul 2017, 8:19 AM IST
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.