
विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी मेहंदीपुर बालाजी में नववर्ष मनाने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। यहां भक्त बालाजी का गुणगान कर श्रद्वा व भक्ति में नववर्ष मनाते हैं। नववर्ष की पूर्व संध्या पर भी आस्थाधाम जनसैलाब से गुलजार नजर आया।
मंदिर ट्रस्ट के पीठाधीश्वर महंत डॉक्टर नरेशपुरी के सानिध्य में आस्थाधाम को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। साथ ही मंदिर परिसर के गर्भगृह में बाहर से आए कारीगरों द्वारा आर्टिफिशियल फूलों से और रंग-बिरंगी लाइट से विशेष साज-सजावट की गई है।
एक जनवरी को नववर्ष के अवसर पर सुबह की संध्या आरती से पहले बालाजी महाराज की स्वयंभू प्रतिमा को पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद बालाजी महाराज की प्रतिमा को सोने के चोले से सजाकर मनमोहक रूप दिया दिया गया और छप्पनभोग प्रसादी का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को वितरित किया गया।
राम मंदिर में भी हुई विशेष सजावट
बालाजी मंदिर के साथ ही ठीक सामने स्थित राम मंदिर के बाहर आकर्षक लाइटें लगाई गई। जिसे देखकर बालाजी आने वाले श्रद्धालुओं का मन मोहित हो रहा है। मंदिर परिसर के करीब 300 मीटर क्षेत्र में रोशनी लगाकर पूरे आस्थाधाम को जगमग किया गया है, वहीं दो स्वागत द्वार भी लगाए गए हैं।
नववर्ष पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। देश के राजस्थान सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र सहित कई प्रदेशों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु नववर्ष मनाने के लिए मेहंदीपुर बालाजी पहुंच रहे है। जिसके चलते आस्थाधाम के सभी होटल, धर्मशाला और विश्रामगृह फुल हो गए है। नववर्ष की पूर्व संध्या पर मंदिर ट्रस्ट की ओर से मंदिर प्रागंण में भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख गायकों ने भजनों की प्रस्तुति दी।
यह भी पढ़ें : गुलजार हुआ जैसलमेर, पर्यटकों ने जमकर लिया डेजर्ट सफारी का आनंद, देखें फोटोज
Published on:
01 Jan 2024 01:31 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
