
indecent remarks to Kirodilal Meena, accused Govt teacher arrested
दौसा। राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी और अश्लील मैसेज भेजने के अपलोड करने के मामले में दौसा कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली में सरकारी शिक्षक है। 22 अगस्त को राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोडी लाल मीणा के निजी प्रवक्ता धुंधीराम मीणा ने कोतवाली थाने में विश्राम मीणा नामक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज कराया था और मुकदमे में आरोप था कि दिल्ली में कार्यरत शिक्षक विश्राम मीणा आए दिन राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र, अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणी करता है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और जांच के बाद आरोपी शिक्षक विश्राम मीणा को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक पहले भी इस तरह फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करता रहा है और ऐसे ही एक मामले में वह पूर्व में जेल भी जा चुका है।
Updated on:
22 Oct 2018 05:18 pm
Published on:
22 Oct 2018 05:18 pm
