
पुलिस की गिरफ्त में जीवराम हत्याकांड का मुख्य आरोपी। फोटोि: पत्रिका
दौसा। जीवराम हत्याकांड के मुख्य आरोपी को लवाण थाना पुलिस ने पांच साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी कमलेश कुमार मीणा ने बताया कि 22 जुलाई 2020 को जीवराम को जन्मदिन की पार्टी देने के बहाने घर से बुलाकर गाड़ी में बिठाया गया था।
आरोपी उसे बनियाना रेलवे पुलिया के पास एक खेत में ले गए, जहां डंडे, सरिये और धारदार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए थे।
घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कमलेश पाडावाला और मुलकराज मीणा को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी बच्चू उर्फ जसराम पुत्र रामनारायण मीणा निवासी पीलूखेडा, थाना बौंली जिला सवाई माधोपुर फरार चल रहा था।
न्यायालय के आदेश के बाद थाना प्रभारी ने टीम गठित की। जांच में जुटी पुलिस ने 5 साल बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। टीम में मोहनलाल, हरिराम, जगमोहन व भोलाराम कांस्टेबल शामिल रहे।
Updated on:
15 Oct 2025 01:25 pm
Published on:
15 Oct 2025 01:25 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
