6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राशन डीलर की दुकान पर भिड़े लोग, कहासुनी के बाद चले लात-घूंसे, मची अफरा-तफरी

शहर की रामनगर कॉलोनी में राशन डीलर की एक दुकान पर जमकर हंगामा बरपा । यहां राशन के गेहूं लेने के लिए पहुंची भीड़ पहले गेहूं लेने के लिए आपस में ही भिड़ गई। इस दौरान कुछ लोगों में आपस की आपसी कहासुनी के बाद जमकर लात-घुसें भी चले ।

2 min read
Google source verification

दौसा

image

Santosh Trivedi

Nov 11, 2022

people fighting at rashan shop

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क/दौसा/लालसोट। शहर की रामनगर कॉलोनी में राशन डीलर की एक दुकान पर जमकर हंगामा बरपा । यहां राशन के गेहूं लेने के लिए पहुंची भीड़ पहले गेहूं लेने के लिए आपस में ही भिड़ गई। इस दौरान कुछ लोगों में आपस की आपसी कहासुनी के बाद जमकर लात-घुसें भी चले । करीब दस मिनट तक चले मारपीट के घटनाक्रम से अफरा-तफरी मच गई और डीलर भी अपनी दुकान बंद कर भाग छूटा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची लालसोट पुलिस ने हालात को काबू में लेते हुए राशन के गेहूं का वितरण कार्य शुरू कराया। मामला गुरुवार सुबह का है।

राशन की दुकान पर गेहूं वितरण कर रहे नसीब अली ने बताया कि बुधवार को भी गेहूं लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। शाम पांच तक वितरण करने के बाद भी काफी लोग वंचित रह गए थे, उनके राशन उसने जमा कर लिए थे और गुरुवार सुबह उन्हें पहले गेहू देने की बात कही थी। सुबह जब दुकान खोलकर पहले कल के वंचित रहे लोगों को गेहूं देने लगे तो अन्य लोग भडक़ उठे और दो गुट दुकान के बाहर भिड़ गए।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर हैड कांस्टेबल रविन्द्र सिंह की अगुवाई में पुलिस जाप्ता भी रामनगर जा पहुंचा। पुलिस के पहुंचने से पूर्व मारपीट का दौर तो थम गया और मारपीट करने वाले युवा भी मौके से दूर हट गए। बाद में पुलिस की मौजूदगी में राशन डीलर ने गेहूं का वितरण शुरू कर दिया। दोपहर को ईआई प्रहलाद मीना भी राशन की दुकान पर पहुंचे और डीलर से घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली।

गुरुवार को जिस राशन डीलर की दुकान पर मारपीट की घटना हुई है, वहां शहर के 18,19 व 20 वार्ड के लोगों को राशन का गेहूं वितरण होता है, जबकि यह दुकान उक्त वार्डों से लगभग तीन किमी दूर स्थित है, ऐसे में लोगों को गेहूं के लिए काफी दूर कर आना पड़ता है। विभाग के ईआई प्रहलाद मीना ने बताया कि ऑनलाइन मेपिंग के अनुसार आवंटन होता है, शहर में एक दर्जन दुकानें है। सभी दुकानों पर इतने ही वार्ड का जिम्मा है।

यह भी पढ़ें : Weather Update: राजस्थान में बारिश को लेकर बड़ी खबर, अब होने वाला है ऐसा