
Railway gate and underpass closed
बसवा. बसवा रेलवे स्टेशन के यार्ड स्थित फाटक लोगों के लिए नासूर बनता जा रहा है। मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे अलवर की ओर से आई मालगाड़ी क्रॉसिंग में स्टेशन पर रोक दी गई। 8 बजे मालगाड़ी को बांदीकुई की ओर रवाना किया, लेकिन इसी बीच अलवर की ओर से दूसरी मालगाड़ी आकर खड़ी हो गई। वह सवा नौ बजे रवाना हुई।
फाटक बंद रहने पर दुपहिया वाहन चालक अंडरपास पर गए, लेकिन वहां निर्माण कार्य होने से बंद मिला। ऐसे में वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों से होकर गुजरना पड़ा। उल्लेखनीय है कि जन संघर्ष समिति लंबे समय से ओवरब्रिज निर्माण की मांग करती आ रही है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। (ए.सं)
Published on:
08 Mar 2017 11:10 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
