5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान BJP के ‘सीनियर’ लीडर को पुलिस ने शांति भंग में पकड़ा, और फिर जो हुआ वो…

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification

दौसा

image

Nakul Devarshi

Nov 12, 2018

 Rajasthan BJP leader detained on toll plaza at Dausa

दौसा।

विधानसभा चुनावों के बीच भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल नई मुसीबत में फंस गए हैं। देर रात वे गाड़ी को आगे निकालने के चक्कर में टोल प्लाजा पर पुलिस से उलझ गए। विवाद बढऩे पर पुलिस ने भाजपा के चार नेताओं को पकड़ लिया। इसकी सूचना मिलने पर भाजपा नेताओं के साथ पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी भी सिकंदरा थाने पहुंच गए। थाने में ही एसडीएम ने देर रात भाजपा के चारों नेताओं की जमानत मंजूर की।

दरअसल, दौसा में एनएच ग्यारह पर सिकंदरा टोल पर भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल की गाड़ी जाम में फंस गई थी। इस दौरान गाड़ी निकालने की कोशिश में जाम बढऩे लगा तो पुलिस ने गाड़ी लाइन में चलाने को कहा। इस दौरान भजनलाल के साथ गाड़ी में मौजूद भाजपा के दूसरे पदाधिकारी भी पुलिसकर्मियों से उलझ गए। जिस पर पुलिस सभी को थाने ले आई।

पुलिस ने कुणाल शर्मा, अभिषेक पारिक, रविकांत, गुंजन वशिष्ठ को शांति भंग के आरोप में पकड़ लिया। देर रात हंगामा बढऩे पर पुलिस के आलाधिकारी भी थाने पहुंच गए और समझाइश की। बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और नेता भी जमा हो गए।

''एंबुलेंस फंसी हुई थी, उसको निकाल रहे थे, इस दौरान भाजपा नेताओं की गाड़ी ने लाइन तोडऩे की कोशिश की, मना करने पर पुलिस से धक्कामुक्की की गई।'' -कुशाल सिंह, थाना प्रभारी सिकंदरा

''मेरी गाड़ी को पीछे से दूसरी गाड़ी ने टक्कर मार दी, इसके बाद भी पीछे की गाड़ी को पहले निकलवा दिया गया, पुलिस ने जबरदस्ती का विवाद खड़ा किया है।'' -भजनलाल शर्मा, प्रदेश महामंत्री, भाजपा