5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के इस जिले से भाजपा का हुआ सूपड़ा साफ, कांग्रेस ने लहराया जीत का परचम

पीएम मोदी की रैली रही बेअसर, भाजपा के दिग्गज नेता को लगा जोरदार झटका।
less than 1 minute read
Google source verification

दौसा

image

Santosh Trivedi

Dec 11, 2018

bjp congress

mp election result 2018

जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनना तय माना जा रहा है। दोबारा सरकार बनाने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी को जनता ने तगड़ा झटका दिया है। ऐसे में हर बार सत्ता बदलने का 25 साल का ट्रेंड बरकरार रहेगा।

प्रदेश के दौसा जिले में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। जिले की 5 सीटों में से 4 कांग्रेस के खाते में और एक सीट निर्दलीय ने जीती है। दौसा में मोदी की रैली का भी कोई असर नहीं हुआ। यहां लोगों ने भाजपा को नकार दिया।

जिले में कांग्रेस की जीत से भाजपा नेता किरोड़ी लाल मीणा को जोरदार झटका लगा है। वे जिले से एक भी सीट पार्टी की झोली में नहीं डलवा पाए। किरोड़ी लाल मीणा के भतीजे राजेंद्र मीणा महुवा से चुनाव हार गए। महुवा से निर्दलीय ओम प्रकाश हुड़ला ने जीत दर्ज की है।

किरोड़ी लाल मीणा की पत्नी गोलमा देवी भी करोली जिले के सपोटरा से चुनाव हार गई। दौसा से कांग्रेस के मुरालीलाल मीणा ने शंकरलाल शर्मा को हराया। लालसोट से परसादी लाल मीणा ने जीत दर्ज की। परसादी ने भाजपा के रामविलास को हराया।

बांदीकुई से कांग्रेस के जीआर खटाणा ने भाजपा के रामकिशोर सैनी को हराकर शानदार जीत दर्ज की। सिकराय से ममता भूपेश ने चुनाव जीता। 2013 के विधानसभा चुनाव दौसा जिले की पांच विधासभा सीटों में से तीन भाजपा और दो राजपा के खाते में गई थी।