9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

4 मामाओं के भांजे की तलाश में जुटी राजस्थान पुलिस, जानिए पूरा मामला

Dausa News: चार मामाओं के बैंक खातों से 72.48 लाख रुपए पार करने के मामले में आरोपी भांजे की तलाश में कोलवा थाना पुलिस जुटी हुई है। दो टीमों का गठन कर पुलिस आरोपी की तलाश के लिए विभिन्न जगहों पर दबिश दे रही है।

2 min read
Google source verification

दौसा

image

Santosh Trivedi

Jan 09, 2024

rajasthan_police.jpg

बांदीकुई/अरनिया-गुढ़लिया। धनावड़ की तेली की कोठी निवासी चार मामाओं के बैंक खातों से 72.48 लाख रुपए पार करने के मामले में आरोपी भांजे की तलाश में कोलवा थाना पुलिस जुटी हुई है। दो टीमों का गठन कर पुलिस आरोपी की तलाश के लिए विभिन्न जगहों पर दबिश दे रही है, लेकिन सोमवार शाम तक सफलता नहीं मिली। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


गौरतलब है कि कोलवा पुलिस थाने में धनावड़ निवासी रामस्वरूप मीना ने मामला दर्ज कराया था कि उनकी जमीन वर्ष 2019 में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे निर्माण में चली गई। इसका कुल मुआवजा 1 करोड़ 10 लाख 48 हजार 287 रुपए मिला था। रामस्वरूप के खाते में 27 लाख 65 हजार 467, भाई नरसी के खाते में 27 लाख 55 हजार 902 रुपए, घमण्डी के खाते में 27 लाख 63 हजार 459 एवं मुकेश के खाते में 27 लाख 63 हजार 469 रुपए जमा हुए। इसमें से लगभग 37 लाख रुपए चारों भाई निकाल चुके थे।


छोटे भाई नरसी की बेटियों की शादी 12 मार्च की तय होने के कारण जेवर बनवाने के लिए 5 जनवरी को घमण्डी बैंक से रुपए लेने गया। एक लाख रुपए चेक से निकालने के बाद बेलेन्स कम दिखा। ऐसे में बाद में खातों की जांच की। चारों भाइयों के खातों में से करीब 72 लाख 48 हजार 287 रुपए आरोपी विश्राम मीना निवासी झील थाना सिकन्दरा ने फोन पे व एटीएम से निकाल लिए। वह पीड़ितों का रिश्ते में भांजा लगता है। चारों खातों के एटीएम भी घर पर नहीं मिले। बैंक खाते से राशि पार होने के बाद से पीड़ितों के चेहरे पर चिंता की लकीरें हैं। आगामी शादी को लेकर चिंता का माहौल है।


इनका कहना है...
आरोपी की तलाश के लिए टीमें रवाना की हुई है। इस मामले में आरोपी सगा भांजा है। वह घर से एटीएम ले गया। एक खाते का फोन पे भी बनाया। अलग-अलग समय राशि निकालने की बात सामने आ रही है। ऑनलाइन गेम खेलने के बारे में पुख्ता सूचना नहीं है। जांच के बाद ही पता चल सकेगा।

किताब देवी, थाना अधिकारी कोलवा

यह भी पढ़ें : अयोध्या ले जाई जा रही 108 किलो वजनी, 108 फीट लंबी अगरबत्ती, कीमत है 5 लाख रुपए