5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाबालिग लड़की का अपहरण कर किया बलात्कार, आरोपी फरार

युवक 8 वर्षीय नाबालिग बालिका को बहला-फुसला कर बाइक पर बिठा कर ले गया और उसने कालाखोह अम्बाड़ी गांव के पास सुनसान जगह बलात्कार किया।
less than 1 minute read
Google source verification

दौसा

image

Santosh Trivedi

Apr 30, 2019

उफ! ऐसा रिश्तेदार हो तो फिर किस पर किया जाए भरोसा

rape

दौसा। सदरथाना इलाके के भाण्डारेज मोड़ से एक युवक 8 वर्षीय नाबालिग बालिका को बहला-फुसला कर बाइक पर बिठा कर ले गया और उसने कालाखोह अम्बाड़ी गांव के पास सुनसान जगह बलात्कार किया। बाद में आरोपी बालिका को छोड़कर फरार हो गया।

परिजनों की सूचना पर सदरथाना पुलिस ने नाकाबंदी कराई। पुलिस ने आरोपी का पीछा किया और बालिका को कालाखोह अम्बाड़ी में मौके से दस्तयाब कर लिया। घटना रविवार देर शाम की है। बालिका की दादी ने महिला पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है।

महिला थाना प्रभारी मांगीलाल मीना ने बताया कि घुमंतू जाति की बालिका को परिजनों ने दुकान पर चाय लेने भेजा था। इस दौरान वहां पर मौजूद आरोपी ने बालिका को बहला फुसला कर बाइक पर बिठा लिया। इसके बाद वह भाण्डारेज-लालसर मार्ग पर सुनसान जगह पर बालिका के साथ बलात्कार किया।

पुलिस ने बताया कि बालिका जब चाय की दुकान से काफी देर तक नहीं पहुंची तो परिजनों की सूचना पर सदरथाना पुलिस ने नाकाबंदी कराई। इस पर बालिका कालाखोह अम्बाड़ी में एक सुनसान जगह पर मिली। वहां बालिका को लहुलूहान हालत में दस्तयाब कर दौसा ले आई। पुलिस ने जिला अस्पताल में बालिका का मेडिकल मुआयना कराया।

सीसीटीवी फुटेज देखे व लोगों से की पूछताछ
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह चौहान के नेतृत्व में महिला व सदरथाना पुलिस की टीमों ने रविवार व सोमवार को भाण्डारेज मोड़, लाकां, बहरावण्डा में आरोपी के हुलिए एवं बाइक के बारे में पूछताछ की। बहरावण्डा में दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी देखे। हालांकि रविवार शाम तक पुलिस को आरोपी के बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया।