5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस बच्ची की स्कूल की कॉपी देख अधिकारी हैरान, एक दिन के लिए बना दिया डीईओ

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification

दौसा

image

kamlesh sharma

Aug 03, 2018

dausa DEO

दौसा। दौसा के समीप खान भाकरी गांव की सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली सोनिया चंदेरा को जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक कार्यालय में शुक्रवार को 1 दिन की डीईओ बनाया गया।

छात्रा की लेखन क्षमता से प्रभावित होकर जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक ओमप्रकाश शर्मा ने सोनिया को अपने कार्यालय बुलाया और उसे अपनी कुर्सी पर बैठा के प्रोत्साहित किया। साथ ही बच्चे को पढ़ने लिखने ड्रेस समेत सभी शिक्षण सामग्री भेंट की गई।

माला पहनाकर उसका सम्मान किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभी कार्मिकों ने तालियां बजाकर छात्रा का स्वागत किया। जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि छात्रा को प्रोत्साहित करने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है।

ऐसा बहुत कम देखने में आता है कि सरकारी स्कूल में गांव की गरीबी स्तर की बालिका पढ़ाई में होशियार होती है। इतनी सुंदर लेखनी है कि कोई भी उसको देखकर प्रभावित हो सकता है। डीइओ ने बताया कि गत माह स्कूल के निरीक्षण पर गए थे तो इस बालिका की कॉपी देखकर काफी प्रभावित हुए।

इसीलिए उन्होंने उसको शुक्रवार को कार्यालय में बुलाकर अपनी कुर्सी पर बैठा कर प्रोत्साहित किया है। इस सम्मान को पाकर बालिका के साथ उसके माता-पिता भी गदगद हो गए। खास बात यह है कि बालिका के पिता अशोक कुमार ड्राइविंग का काम करते हैं उसकी माता बबीता देवी ग्रहणी है।

पिता ग्यारहवीं और माता चौथी पास है। अब अपनी बेटी में पढ़ाई की लगन देखकर काफी खुश हैं। बच्ची ने अपनी लेखनी और पढ़ाई के लिए शिक्षिका शशि प्रभा शर्मा को इसका श्रेय दिया। उसने बताया कि उसका लक्ष्य शिक्षक बनकर समाज की सेवा करना है।