5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थानागाजी गैंगरेप: दौसा रेलवे स्टेशन पर किरोड़ी समर्थकों व पुलिस में लाठी-भाटा जंग, तनाव का माहौल

थानागाजी गैंगरेप मामले को लेकर जयपुर कूच पर निकले राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीना के समर्थकों व पुलिस के बीच दौसा रेलवे स्टेशन पर पथराव व लाठीचार्ज हो गया।
2 min read
Google source verification

दौसा

image

kamlesh sharma

May 14, 2019

kirodi lal meena

दौसा। थानागाजी गैंगरेप मामले को लेकर जयपुर कूच पर निकले राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीना के समर्थकों व पुलिस के बीच दौसा रेलवे स्टेशन पर पथराव व लाठीचार्ज हो गया। इस दौरान एक महिला पुलिसकर्मी सहित दो-तीन जनों को चोट आई। शहर में तनाव का माहौल हो गया। मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। ट्रेनों व जयपुर व बांदीकुई की तरफ रोक दिया गया।

दौसा के संत सुंदरदास स्मारक के समीप डॉ. किरोड़ीलाल ने कूच से पहले सभा आयोजित की। सभा में पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ व हनुमान बेनीवाल भी शामिल हुए। इसके बाद दोपहर सवा तीन बजे किरोड़ीलाल ने कलक्ट्रेट के लिए चलने का आह्वान किया, लेकिन वे कलक्ट्रेट की तरफ जाने की बजाय समर्थकों के साथ पैदल दौसा शहर में प्रवेश कर गए। इसके बाद शहर के रेलवे ओवरब्रिज से होते हुए पुलिया के नीचे से रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेक के बगल में जा पहुंचे। इससे पुलिस-प्रशासन में हड़कम्प मच गया।

करीब 5 बजे किरोड़ी समर्थकों ने ट्रेक पर कब्जा कर लिया। करीब दस मिनट बाद समर्थक व पुलिस भिड़ गए। ट्रेक पर जाने से रोकने के लिए पुलिस ने लाठी भांजनी शुरू की तो समर्थकों ने पथराव कर दिया। इससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। पटरी पर बिछे पत्थरों को समर्थक फेंकने लग गए। महिलाएं ट्रेक पर बैठ गईं।

पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कुछ देर में समर्थक ट्रेक से हट गए, लेकिन ट्रेक के समीप एकत्र होकर पत्थर फेंकते रहे। फिलहाल अभी तनावपूर्ण स्थिति बरकरार है। उपद्रव को काबू में कर लिया गया है। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी किरोड़ीलाल से वार्ता करने की तैयारी में हैं।

गौरतलब है कि कूच के माध्यम से अलवर एसपी, थानेदार व जांच अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने, मुख्यमंत्री के इस्तीफा नहीं देने पर बर्खास्त करने, प्रकरण की सीबाआइ जांच तथा पीडि़ता को 50 लाख का आर्थिक पैकेज आदि की मांग कर रहे हैं।