4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, सूखे कुएं से 20 बाइक बरामद, कई बड़ी वारदातें खुलने की संभावना

तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, सूखे कुएं से 20 बाइक बरामद, कई बड़ी वारदातें खुलने की संभावना  
less than 1 minute read
Google source verification

दौसा

image

anandi lal

Mar 23, 2019

Dausa

तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, सूखे कुएं से 20 बाइक बरामद, कई बड़ी वारदातें खुलने की संभावना

दौसा। कोतवाली थाना पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से विभिन्न कंपनियों की 20 मोटरसाइकिल, 2 चेचिस एवं एक बोलेरो बरामद की है। ऐसे में दौसा एवं जयपुर कमिश्नरेट से करीब दो दर्जन चोरी की वारदात खुलने की संभावना है।

थाना प्रभारी गणपतराम चौधरी ने बताया कि मुखबीर खास की सूचना एवं साइबर सैल की तकनीकि सहायता से नैनच्या की ढ़ाणी कोटा पट्टी थाना लवाण जिला दौसा निवासी मुकेश मीना (21), अणतपुरा थाना लवाण जिला दौसा निवासी विश्राम मीना (22) एवं नगरी थाना बस्सी जिला चित्तौडगढ़़ निवासी आजाद (23) को शुक्रवार को मोजा मटवास की बीड थाना लवाण से इस महीने की 10 मार्च को दौसा शहर से चोरी हुई एक बोलेरो सहित पकड़ा था। इनके पास से तीन मास्टर चाबी भी मिली है।

आरोपियों से सख्त पूछताछ के बाद शनिवार को आरोपितों के घरों में एवं डूंगरावता गांव में एक सूखे कुएं में छिपाकर रखी हुई कुल 20 मोटरसाइकिल एवं दो बाइकों के चेचिस बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपितों से गहन पूछताछ करने में जुटी है।