29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिये कौन हैं केशव चंद यादव, जिन्हें कांग्रेस ने कई दिग्गजों को हटाकर CWC में दी है जगह

नई कार्यसमिति में कांग्रेस ने जातीय समीकरण का भी खास ख्याल रखा है ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

देवरिया

•

image

Akhilesh Kumar Tripathi

•

Updated: 18 Jul 2018, 5:11 PM IST

Keshav chand yadav

केशव चंद यादव

देवरिया. अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने नई कार्यसमिति का गठन किया है, जिसमें यूपी के पांच नेताओं को जगह दी गई है। इस कार्यसमिति से कई बुजुर्ग नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाकर उनकी जगह युवा चेहरों को जगह दी गई है ।

यूपी के रहने वाले और यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष केशव चंद यादव को नई सीडब्लयूसी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है । केशव चंद्र यादव को यूथ कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते इस टीम में जगह दी गई है। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले इस नई कार्यसमिति में कांग्रेस ने जातीय समीकरण का भी खास ख्याल रखा है ।

यह भी पढ़ें:

राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह के इस सेवा भाव की आप भी करेंगे तारीफ, ऐसे करते हैं लोगों की मदद

कौन हैं केशव चंद यादव
केशव चंद यादव यू.पी. के देवरिया के रहने वाले हैं। यादव इससे पहले इंडियन नेशनल कांग्रेस के जनरल सचिव के पद पर काम कर चुके हैं। इस दौरान उन्हें पंजाब, हरियाणा तथा चंडीगढ़ में यूथ कांग्रेस का इंचार्ज भी बनाया गया था। देवरिया के रहने वाले केशव चंद यादव राजनीतिक क्षेत्र में आने के पहले समाजसेवा में योगदान देते रहे हैं। युवाओं में अच्छी पकड़ रखने वाले केशव चंद्र यादव बेहतरीन संगठनकर्ता के रूप में जाने जाते हैं।

यह भी पढ़ें:

चुनावी यादें : मुलायम सिंह यादव के वो पांच मिनट और मुस्लिमों ने बृजभूषण तिवारी को जीता दिया

कुछ साल पहले राहुल गांधी ने कांग्रेस के युवा संगठनों में चुनाव से पद देने की शुरूआत की गई थी। केशव चंद यादव कांग्रेस के प्रदेश संगठन में चुनाव जीतकर गए। यूथ कांग्रेस में कई सालों तक सक्रिय रहे केशव पिछले दिनों नेशनल यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए थे। अध्यक्ष बनने के पूर्व केशव विभिन्न प्रदेशों के प्रभारी रह चुके हैं। वह अखिल भारतीय छात्र संगठन के भी सदस्य रह चुके हैं।