
Ram Pravesh Yadav
रिपोर्ट:-सूर्य प्रकाश राय
देवरिया. सीएम योगी की पुलिस बड़े सवालों के घेरे में आ गयी है। जिले भर की पुलिस ने सारी ताकत लगा दी है इसके बाद भी सपा के जिला पंचायत अध्यक्ष राम प्रवेश यादव का सुराग तक नहीं मिला है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी समझ गये हैं कि अब पुलिस के बस में जिला पंचायत अध्यक्ष को खोजना नहीं है इसलिए अब गोरखपुर की एसटीएफ को लगा दिया गया है। माना जा रहा है कि एसटीएफ के सक्रिय होने के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्ष के ठिकाने का खुलासा हो जायेगा।
यह भी पढ़े:-अखिलेश व मायावती के गठबंधन कर असर, पीएम नरेन्द्र मोदी दो जगहों से लड़ सकते हैं चुनाव
सपा के जिलाध्यक्ष राम प्रवेश यादव पर गंभीर आरोप लगे हैं जिसके चलते ही पुलिस उसकी तलाश कर रही है। देवरिया खास मोहल्ले के निवासी दीपक मणि का 20 मार्च को अपहरण हो गया था आरोप है कि सपा के जिला पंचायत अध्यक्ष राम प्रवेश यादव ने ही दीपक मणि का अपहरण कराया था और उन्हें बंधक बना कर अपने, भाई व अन्य लोगों के नाम दीपक मणि की करोड़ों रुपये की सम्पत्ति का बैनामा करा लिया है। दीपक मणि के गायब होने की खबर परिजनों को हुई तो छत्तीसगढ़ में रहने वाली उनकी बहन डा.शालिनी शुक्ला ने 28 अप्रैल को पुलिस में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था उसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने एक मई को अमेठी मोहल्ले से दीपक मणि को बरामद करने में सफलता पायी थी जिसके बाद खुलासा हुआ था कि दीपक मणि गुम नहीं हुए है बल्कि उनका अपहरण किया गया था। पुलिस ने अब तक अपहरण के आरोप में कुल 10 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है लेकिन मुख्य आरोपी सपा का जिला पंचायत अध्यक्ष राम प्रवेश यादव अभी तक फरार है।
यह भी पढ़े:-सुपारी किंग मुन्ना बजरंगी की जान बचाने की गुहार पर कोर्ट सख्त, तलब की रिपोर्ट
दीपक को नशे का इंजेक्शन देकर बैनामा कराने का आरोप
दीपक मणि को नशे का इंजेक्शन देकर उसकी सम्पत्ति का राम प्रवेश यादव ने बैनामा कराया है। पुलिस इन आरोपों के तहत ही राम प्रवेश यादव को खोज रही है लेकिन उसका सुराग तक नहीं लगा है। पुलिस ने खुद ही गलत तरीके से बैनामा कराये जाने के मामले में रजिस्ट्री कार्यालय के लोगों की मिलीभगत को स्वीकार किया है और इसका खुलासा भी किया है लेकिन पुलिस की सारी सक्रियता व तेजी सपा के जिला पंचायत अध्यक्ष राम प्रवेश यादव के आगे फेल साबित हो रही है। सीओ सिटी सीताराम का कहना है कि पुलिस अपना काम कर रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जायेगा।
यह भी पढ़े:-इस हेडमास्टर ने गर्मी में बच्चों को स्वेटर बांट कर सीएम योगी सरकार को दी चुनौती
Published on:
11 May 2018, 12:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.