
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, नाबालिग छात्रा से रेप, स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार
देवरिया जिले में एक हैरान करने वाली घटना हुई है, यहां एक स्कूल प्रबंधक वहां पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को फेल करने की धमकी देकर महीनों से दुष्कर्म करता रहा। बीते कुछ दिनों से जब पीड़िता की तबियत खराब होने लगी तब घर वालों को शंका हुई और मामला खुला। पुलिस को सूचना देने के बाद सदर कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में स्कूल प्रबंधक को गिरफ्तार किया गया है।
देवरिया सदर CO संजय रेड्डी ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि कक्षा आठ में पढ़ने वाली उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया है। उन्होंने तहरीर के हवाले से बताया कि पीड़िता कक्षा आठ की छात्रा है और स्कूल प्रबंधक कई दिनों से उसका कथित तौर पर यौन शोषण कर रहा था। लड़की पिता ने बताया कि दो दिन पहले जब वे छुट्टी पर घर आए, तो उनकी बेटी डरी-सहमी थी और उसकी तबीयत भी ठीक नहीं थी। बच्ची ने बताया कि जब वह कक्षा से टॉयलेट जाती थी, तो प्रबंधक उसे अपने ऑफिस में बुलाता था और टॉयलेट में ले जाकर उसके कपड़े उतरवा देता था।
वह फेल करने और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। CO ने बताया कि घटना की जानकारी पीड़िता ने अपने परिजनों को दी और पुलिस ने तहरीर के आधार पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। उन्होंने बताया कि आरोपी को औपचारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया गया है और प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
Updated on:
06 Oct 2025 02:54 pm
Published on:
06 Oct 2025 02:54 pm
