15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राखी बांधने जा रहे परिवार पर गिरा पेड़…बहनोई, भांजे की मौत…बहन और भांजियों की हालत गंभीर

देवरिया में शनिवार को रक्षा बंधन के दिन हंसते खेलते परिवार में मातम पसर गया। यहां अपने भाई को राखी बांधने जा रही बहन का परिवार दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification

फोटो सोर्स: पत्रिका, देवरिया में दर्दनाक हादसे में दो की मौत

देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पेट्रोल पंप के पास एक पुराना पेड़ सड़क पर गिर पड़ा। इसकी चपेट में बाइक सवार एक परिवार आ गया। हादसे में पिता और उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी और दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

पत्नी को राखी बंधवाने ससुराल ले जा रहे थे, बाइक पर गिरा पेड़

जानकारी के मुताबिक घटना के समय थाना मदनपुर के
संतोष चौहान अपनी पत्नी ममता देवी, बेटियां शिवानी, सोनाली और बेटा शिवा के साथ ससुराल जा रहे थे। वे पत्नी के भाई को राखी बंधवाने के लिए लार थाना क्षेत्र के राऊतपार रघेन जा रहे थे। दोपहर में जब वे पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे, तभी सड़क किनारे खड़ा पुराना पेड़ अचानक टूटकर बाइक पर गिर गया।

घटना के बाद मची अफरा तफरी, पिता और बेटे की मौत

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई, लोग तुरंत दौड़कर पहुंचे। उन्होंने पेड़ के नीचे दबे सभी पांचों लोगों को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने जेसीबी से पेड़ की डाल हटाई गई। घायलों को तुरंत इलाज के लिए लार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने संतोष चौहान और उनके छह वर्षीय बेटे शिवा को मृत घोषित कर दिया।

पत्नी और बेटी की हालत गंभीर, परिवार में मातम

पत्नी ममता देवी और बेटियां शिवानी और सोनाली गंभीर रूप से घायल थीं। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही लार पुलिस भी मौके पर पहुंची।पुलिस ने पेड़ को सड़क से हटवाया और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे से मृतकों के गांव और ससुराल में मातम छा गया है।