28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक विवाह ऐसा भी : फेरे लेने से पहले दूल्हा समेत मेहमानो ने किया रक्तदान, वीडियो

अनूठी शादी में दूल्हे सहित समारोह में शामिल लोगों ने कार्यक्रम शुरु करने से पहले अपना अपना रक्तदान किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

देवास

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 11 Feb 2020, 6:24 PM IST

news

एक विवाह ऐसा भी : फेरे लेने से पहले दूल्हा समेत मेहमानो ने किया रक्तदान, वीडियो

देवास/ इन दिनों शादियों का सीजन है। शहरभर में शादियों की साजसज्जा और धूम देखने को मिल रही है। इसी बीच एक ऐसी शादी भी सामने आई, जो मिसाल पेश कर ती है। इस अनूठी शादी में दूल्हे सहित समारोह में शामिल लोगों ने कार्यक्रम शुरु करने से पहले अपना अपना रक्तदान किया। इस सराहनीय कदम का श्रेय दूल्हे के पिता को जाता है, जिन्होंने खुशी के इस मौके को सेवा के रूप में भी इस्तेमाल किया। जिसमें दूल्हा समेत दूल्हे की भांजी ने मेहमानों को रक्तदान की अहमियत बताते हुए उसके प्रति प्रोत्साहित किया।

पढ़ें ये खास खबर- मध्य प्रदेश में एक और मॉबलिंचिंग, बीजेपी नेता सहित भीड़ ने महिला को बेरहमी से पीटा, वीडियो

वीडियो में देखें किस तरह मेहमानों किया रक्तदान

समाज में पहले नहीं हुआ इस तरह का आयोजन

महाजन परिवार में एक शादी समारोह के दौरान आए मेहमानों ने अपना रक्तदान किया। रक्तदान के लिए इंदौर से एमवाय हॉस्पिटल के मुस्कान ग्रुप से टीम आई जो जनहित के चलते लोगों को रक्त नि:शुल्क मुहैया कराती है। आज अरविंद महाजन के पुत्र तन्मय की शादी का आयोजन था जिसमें आए मेहमानों ने अपना रक्त नि:शुल्क दान दिया। साथ ही इंदौर से दूल्हे तन्मय की भांजी आई, उसने भी रक्तदान कर एक अनूठी मिसाल कायम की। अरविंद महाजन ने बताया कि इस प्रकार का आयोजन पहले कभी न तो समाज में देखने को मिला है न ही और किसी अन्य समाज में देखने को मिला।

पढ़ें ये खास खबर- ठंड का कहर : सीवियर कोल्ड डे की चपेट में आए कई शहर, अभी और गिरेगा तापमान


समारोह बना लोगों के लिए प्रेरणा

समाज के ओर भी लोगों ने आज यहां पर रक्तदान किया जिसमें इंदौर से आए एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी उम्र 60 साल है और अब तक वो 86 बार रक्तदान कर चुके हैं। उनका ब्लड ग्रुप बी नेगेटिव है, जो ढूंढे जाने पर आसानी से नहीं मिलता। उन्होंने बताया कि, वो रात 2 बजे उठकर भी कई बार रक्तदान कर चुके हैं। दूल्हे ने बताया कि, ये सेवार्थ कार्यक्रम मेरे पिताजी की मेहनत का और फिक्र का नतीजा है। उनका सपना था कि, हम बेटे की शादी के अवसर पर सेवा कार्य करेंगे। आज मैं भी रक्तदान कर इसके लिए लोगों को प्रेरित करूंगा। समाज में पहले कभी इस प्रकार का रक्तदान आयोजन नहीं किया गया है। इस आयोजन से लोगों को प्रेरणा मिलेगी और जिन्हें रक्त की आवश्यकता है उन्हें आसानी से रक्त उपलब्ध होगा।