
,,
देवास. देवास में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। जिस्मफरोशी का काला कारोबार शहर से 10 किमी. दूर उज्जैन रोड पर एक होटल में चल रहा था। यहां दिल्ली से आईं युवतियां देह व्यापार कर रही थीं। पुलिस ने शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात डेढ़ बजे होटल पर छापेमारी करते हुए 6 युवतियों और 6 युवकों को संदिग्ध हालत में पकड़ा। तफ्तीश में पता चला है कि जिस होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा था उसके कई मालिक हैं और उनमें से एक पुलिस अधिकारी भी है जो कि वर्तमान में उज्जैन में पदस्थ है।
मेपल्स ब्लू होटल में चल रहा था देह व्यापार
देवास-उज्जैन रोड पर शहर से 10 किलोमीटर दूर बांगर स्थित होटल मेपल्स ब्लू में शुक्रवार देर रात करीब 1:30 बजे पुलिस ने दबिश दी। होटल से एक दर्जन युवक युवती पकड़े गए हैं। जिनमें से कई दिल्ली के निवासी बताए जा रहे हैं। दिल्ली पासिंग चार पहिया वाहन भी जप्त किये गए हैं। शनिवार दोपहर पुलिस ने मामले का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार होटल के पांच कमरों से छह युवकों और छह युवतियों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। सभी छह युवतियां दिल्ली की रहने वाली बताई जा रही हैं जिनको देह व्यापार के लिए देवास लाया गया था। कार्रवाई में करीब आधा दर्जन थानों से महिला और पुरुष अधिकारी तथा जवान शामिल हुए। आरोपी अशोक नाथ, जयेश विश्वकर्मा, सूरजभान राजपूत, विनोद राठौर, अमित गुप्ता, राहुल गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। मामले में 3 कार जप्त की गई हैं जिनमें से दो दिल्ली पासिंग है इन्हीं से लड़कियों को दिल्ली से लाया गया था । आरोपियों में कुछ दिल्ली कुछ इंदौर और कुछ अन्य जगह के निवासी बताए जा रहे हैं।
होटल के कई मालिक हैं
जिस मेपल्स ब्लू होटल में देह व्यापार का कारोबार हो रहा था उसे अशोक नाम का शख्स चला रहा था। अशोक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती तफ्तीश में ये भी जानकारी मिली है कि होटल के कई मालिक हैं जिनमें एक जिनमें एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है जो वर्तमान में उज्जैन में पदस्थ है और फिलहाल यह होटल लीज पर अशोक नाम के व्यक्ति को दिया गया था। यहां पर सेक्स रैकेट का कारोबार कई महीने से चल रहा था।
देखें वीडियो- 24 साल से बिना छुट्टी के कार्यरत है पुलिस जवान, किया सम्मानित
Published on:
05 Jun 2021 05:21 pm
बड़ी खबरें
View Allदेवास
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
