1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीआईपी इलाके में अस्पताल के ऊपर चल रहा था सेक्स रैकेट, 6 युवतियां गिरफ्तार

पॉश इलाके में अस्पताल के ऊपर चल रहे स्पा सेंटर में हो रहा था गोरखधंधा..मुखबिर की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 28 May 2021, 7:06 PM IST

sex_raket.png

ग्वालियर. ग्वालियर में एक बार फिर वीआईपी और पॉश इलाके में सेक्स रैकेट पकड़ाया है। इस बार क्राइम ब्रांच की टीम ने शहर के सिटी सेंटर गोविंदपुरी रोड पर एक ब्यूटी पार्लर व स्पा सेंटर पर छापेमारी करते हुए सेक्स रैकेट चला रही 6 युवतियों को पकड़ा है जिनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि ये सेक्स रैकेट एक अस्पताल के ऊपर चलाया जा रहा था। जिससे कि आने जाने वाले लोगों पर किसी को भी शक न हो लेकिन पुलिस को मुखबिर से इस बात की जानकारी मिली थी।

ये भी पढ़ें- प्रेमिका के साथ कमरे में था पति और पहुंच गई पत्नी, जमकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

स्पा सेंटर और ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार
क्राइम ब्रांच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोविंदपुरी रोड पर ऑर्गेनिक ब्यूटी पार्लर में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है और जब पुलिस ने यहां पर दबिश दी तो 6 युवतियां संदिग्ध हालत में पकड़ाईं। जिस इलाके में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था वो शहर का पॉश और वीआईपी इलाका है इतना ही नहीं अपने गोरखधंधे को छिपाने के लिए ऐसी जगह का चयन किया गया था जिससे कि किसी को शक न हो। ब्यूटी पार्लर के नीचे अस्पताल है जिससे कि यहां आने जाने वाले लोगों पर कोई ज्यादा निगाह भी नहीं रखता था। पुलिस के मुताबिक सेक्स रैकेट की संचालिका ब्यूटी पार्लर व स्पा सेंटर की संचालिका है। छापे के दौरान ब्यूटी पार्लर व स्पा सेंटर से संदिग्ध और आपत्तिजनक चीजें बरामद हुई हैं। जिन युवतियों को पुलिस ने पकड़ा है वो शहर की रहने वाली हैं या फिर बाहर से आई हैं इसके बारे में अभी कुछ भी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस की पूछताछ जारी है और पूछताछ में कई खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।

देखें वीडियो- बाहरवाली के साथ कमरे में था पति और पहुंच गई पत्नी